बिहारः मकर संक्रांति के बाद बड़ा आंदोलन करेगी RJD, तेजस्वी ने तैयार किया मास्टरप्लान

Tejashwi Yadav masterplan पटना। बीते सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव ( bihar assembly election ) में मिली हार की समीक्षा के लिए राजद ( rjd ) ने बैठक की थी। इस बैठक में राजद ने मास्टरप्लान तैयार किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ( tejashwi yadav ) ने कहा कि पार्टी मकर संक्रांति के बाद पूरे प्रदेश में एक साथ बड़ा आंदोलन करेगी।

patna rjd will do large protest after makar sakranti

तेजस्वी यादव ने बैठक में जहां लोगों से फीडबैक लिया तो वहीं उन्होंने कृषि कानून ( new agriculture bill ) को लेकर भी अपना रूख साफ किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि ठंड कम होने और मकर संक्रांति के बाद किसानों के लिए राजद का बड़ा आंदोलन होगा। यह आंदोलन जिलावार किया जाएगा, जिसके लिए हमें अभी से तैयार होना है।

उन्होंने कहा कि हमें कृषि कानून को समझना होगा क्योंकि जब हम ही इस कानून को नहीं समझेंगे तब लोगों को क्या समझाएंगे। एमएसपी ( msp ) क्या है, कानून मे कौन-कौन सी ऐसी बातें हैं, जो किसानों को नुकसान पहुंचा रही हैं, उसे पढ़ना होगा और आवाम को बताना होगा।

उन्होंने कहा कि किसान कानून को पढ़िये और फिर लोगों को बताइये। आज जो कानून पीएम मोदी ( pm modi ) लेकर आए हैं, उससे पहले तो नीतीश ( nitish kumar ) जी लाये थे राजद ने उस वक्त भी विरोध किया था। हम लोगों को किसानों के साथ मिलकर आंदलोन को मजबूत करना है। हम मकर संक्रांति के बाद जिलावर आंदोलन करेंगे।

वहीं बैठक में चुनाव के लिए अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को निर्देश देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर आप सोच रहे हैं कि 2020 का चुनाव खत्म तो अभी चुनाव नहीं होगा तो आप इस बात की समझ लीजिए कि 2021 में भी विधानसभा का चुनाव हो सकता है, जिसके लिए हमें तैयार रहना होगा और अभी से उन लोगों को चिन्हित करना होगा जिन्होंने भितरघात किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+