बिल्डर और होटल कारोबारी Gabbu Singh के 31 ठिकानों पर IT की रेड, जेडीयू नेता Lalan Singh के हैं बेहद करीबी
बिल्डर और होटल कारोबारी Gabbu Singh के 31 ठिकानों पर IT की रेड, जेडीयू नेता Lalan Singh के हैं बेहद करीबी
Patna News: इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार 14 अक्टूबर को बिल्डर और होटल कारोबारी गब्बू सिंह के 31 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। आईटी विभाग और ईडी की टीमें गब्बू सिंह के सभी ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि बिल्डर गब्बू सिंह जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह के बेहद करीबी है। इतना ही नहीं, गब्बू सिंह का राजनीतिक बैकग्राउंड भी है।
Recommended Video

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग और प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शुक्रवार 14 अक्टूबर की सुबह पटना के शिवपुरी और पटेल नगर इलाके में बिल्डर गब्बू सिंह के सभी ठिकानों पर सुबह करीब 06 बजे छापा मारा। ऐसा कहा जा रहा है कि देर शाम तक यह छापेमारी चल सकती है। पटना के बोरिंग रोड स्थित गब्बू सिंह के कार्यालय गोविंदा कंस्ट्रक्शन में भी छापेमारी की जा रही। इस छोपमारी में अब तक क्या कुछ मिला, इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें, गब्बू सिंह के ठिकानों पर आईटी और ईडी विभाग की टीमें छापेमारी में लगी हुई हैं। यह छापेमारी दोपहर तक खत्म हो जाएगी या शाम तक चलेगी यह भी अभी साफ नहीं है। छापेमारी समाप्त होने के बाद देर शाम तक इस बात की पुष्टि हो पाएगी कि छापेमारी में टीम को क्या कुछ मिला है।
बता दें कि बिल्डर गब्बू सिंह जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह के बेहद करीबी है। इतना ही नहीं, गब्बू सिंह का राजनीतिक बैकग्राउंड भी है। हालांकि, गब्बू सिंह राजनीति में बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वो जदयू से जुड़े हुए हैं। वैसे ललन सिंह के करीबी होने की बात पर अभी ललन सिंह की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।












Click it and Unblock the Notifications