बिहार के स्कूलों में फिर से लौटी बच्चों की रौनक, छठी से 8वीं तक की क्लास शुरू

पटना। करीब 339 दिन बाद बिहार के विद्यालयों में छठी से 8वीं तक की कक्षाएं आज यानी कि सोमवार से शुरू हो गई हैं। प्रदेश भर में 8 हजार सरकारी और 25 हजार निजी स्कूलों में छठी से 8वीं तक की पढ़ाई शुरू हुई। सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे मिडिल स्कूलों में क्लास की घंटी बजी। हालांकि पहले दिन स्कूलों में ज्यादा चहल-पहल देखने को नहीं मिली। पटना के साथ-साथ बेगूसराय, भागलपुर, गया और आरा में सरकारी की तुलना में निजी स्कूलों में ज्यादा रौनक दिखी।

Patna many students today arrived sochool with consent of parents

बेगूसराय में भी स्कूलों में एक बार फिर से रौनक लौटी है। 6 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल खुलने के बाद वे काफी उत्साहित नजर आए। करीब एक साल बाद फिर से कैंपस गुलजार दिखा है। जिले के निजी स्कूलों में तो सैनिटाइजर की व्यवस्था दिखी। छात्र-छात्रा भी मास्क लगाए हुए नजर आए। वहीं सरकारी स्कूलों में भी बच्चों के चलते रौनक लौट आई है।

बता दें कि छठी से 8वीं तक के स्कूल खोलने को लेकर शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की थी। किसी भी कार्य दिवस पर किसी भी कक्षा में कुल क्षमता की 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति नहीं होगी। फैकल्टी शिक्षक पूरी क्षमता के साथ उपस्थित रहेंगे। सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को दो मास्क का वितरण जीविका के माध्यम से किया जाएगा। सभी स्टूडेंट, उनके अभिभावक या माता-पिता से उनकी स्वास्थ्य संबंधी स्थिति व यात्रा से संबंधित स्व घोषणापत्र लिया जाएगा। यानी हाल के दिनों में इनमें से किसी ने भी कोई यात्रा की हो तो उसकी पूरी जानकारी स्कूल प्रबंधन को देनी होगी।

बता दें कि बिहार में तकरीबन 8 हजार सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूल हैं। जिनमें पढ़ने वाले बच्चों की संख्या 36 लाख से ज्यादा है। 4 जनवरी से 18 लाख लाख छात्रों को स्कूल जाने की इजाजत मिल चुकी है। आज से खुले मिडिल स्कूलों के बाद 12 लाख और छात्रों का इसमें इजाफा हो गया है। इस तरह कुल 30 लाख बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है। बिहार के 25 हजार प्राइवेट स्कूलों में भी छठी क्लास के बच्चे आज क्लास करने पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+