अयोध्या में महंत बनकर रह रहा हत्यारा 37 साल बाद हुआ गिरफ्तार, सामने आई ये सच्चाई

Recommended Video

    Ayodhya का महंत बनकर 37 साल तक काम करता रहा हत्यारा । वनइंडिया हिंदी

    पटना। गांव में एक ग्रामीण की हत्या करने के बाद फरार हुए आरोपी पुलिस ने 37 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर अयोध्या में महंत बनकर बैठा हुआ था। आज से 37 साल पहले अपने ही गांव के सुगन सिंह की हत्या के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था और जेल से जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था। इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी कि वह कहां है। वहीं दूसरी तरफ कोर्ट लगातार पटना पुलिस पर उसे गिरफ्तार करने की दबाव बना रही थी। जिसके बाद एक टीम का गठन किया और सभी गुप्त सूचना के आधार पर यूपी अयोध्या से महंत सुरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान और भी कई सच्चाई सामने आई हैं। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर पटना लाया गया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

    patna man arrested after 37 year of commiting crime from ayodhya

    मिली जानकारी के अनुसार मामला राजधानी पटना के बिहटा की नेऊरा का है जहां आज से 37 साल पहले व्यक्ति की हत्या हुई थी और इस मामले में सुरेश सिंह को आरोपी बनाया गया था। 1981 में सुरेश सिंह ने गांव के ही सुगन सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल भी गया था और उम्र कैद की सजा भी सुनाई गई थी। इस मामले में जेल चला गया और जब जमानत से तो कहीं भूमिगत हो गया इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं थी कि वह कहां है। सुरेश सिंह बहुत ही गोपनीय तरीके से अयोध्या में महंत गिरी कर रहा था।

    बिहटा के नेऊरा का रहने वाला सुरेश सिंह फरार होने के बाद महंत की तरह लंबी दाढ़ी बढ़ा ली थी। गुप्त सूचना के आधार पर जब पटना पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए वहां पहुंची तो एक और कहानी सामने आई। जिसमें ऐसा बताया गया कि वह बिहार से भागकर अयोध्या आया था और वहां किसी तरह साकेत भवन पहुंचा जहां उस समय के महंत की सेवा करने के बाद उसने वहां अपनी जगह बना ली और पुराने महंत का काफी करीबी हो गया फिर मौका मिलते ही उस महंत को ही गायब कर दिया। इस मामले में अयोध्या में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज है। हालांकि इसके बारें में पटना पुलिस को जादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि बार-बार न्यायालय द्वारा पटना पुलिस को उसे पकड़ने का निर्देश दिया जा रहा था लेकिन परिवार वालों से पिछले कई साल से उसका कोई संपर्क नहीं था। इसी बीच पता चला कि किसी अंजान नंबर से अपने परिवार वालों से कांटेक्ट किया है और इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम गठित की गई। जांच-पड़ताल में उसके अयोध्या में होने की बात सामने आई। वह अयोध्या में है और साकेत भवन का महंत बना हुआ है। फिर पटना पुलिस की टीम वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+