Durga Puja Special News: बिहार में ही हो जाएगा बुर्ज खलीफा का दीदार, जानिए क्या है पूरा मामला
Bihar News, Burj Khalifa In Patna: दुर्गा पूजा के मद्देनज़र बिहार के विभिन्न ज़िलों में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में राजधानी पटना में इस बार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत, दुबई के बुर्ज खलीफ़ा की तर्ज़ पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है।
पटना के टेढ़ीघाट पर तिरंगे की थीम पर 80 फीट ऊंचा बुर्ज खलीफा का रिप्लिका तैयार किया जा रहा है। प्रभाकर मिश्र (अध्यक्ष, पूजा समिति) ने बताया कि बुर्ज खलीफ़ा की तर्ज़ पर अशोक राजपथ पर पंडाल का द्वार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। अभी से ही लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

बुर्ज खलीफा थीम पर पंडाल द्वार बनाने का आइडिया कैसे आया, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दुबई के बुर्ज खलीफा को भारत के सम्मान में तिरंगा से सजाया गया था। इसलिए कमेटि मेम्बर ने फ़ैसला लिया कि उनके सम्मान में बुर्ज खलीफ़ा की तर्ज पर भव्य द्वार बनाया जाए।
आपको बता दें कि तिरंगा थीम पर तैयार की जा रही बुर्ज खलीफा की रिप्लिका को चंदन नगर (पश्चिम बंगाल) निवासी कारीगर सौरभ साह बना रहे हैं। वहीं लाइटिंग की बात करें तो सात रंगों से जगमगाता बल्ब भी बुर्ज खलीफा द्वार में चार चांद लगाता हुआ नज़र आएगा।
बुज़ुर्गों की मानें तो 62 सालों से पूजा का आयोजन होता आ रहा है। स्व. सुखदेव सिंह ठाकुर की ने इस परंपरा शुरू की शुरुआत की थी। इस जगह पर पहले छोटी प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जाती थी। अब बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन होता है।
इसलिए ही हर साल मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ ही विशाल पंडाल और द्वार बनाया जा रहा है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित पूजा अर्चना की जाती है। वहीं प्रतिपदा के दिन कलश स्थापित कर नियमित पाठ और आरती की जाती है।












Click it and Unblock the Notifications