Iskcon Mandir Hinsa: इस्कॉन मंदिर पटना में हुई हिंसा, आपत्तिजनक वीडियो का आरोप, उठे कई सवाल
Iskcon Mandir Hinsa: बिहार की राजधानी पटना के इस्कॉन मंदिर में हुई हिंसा पर सियासत तेज़ हो चुकी है। धार्मिक स्थलों में शांति और सद्भाव के माहौल में ऐसी घटना की लोग काफी निंदा कर रहे हैं। वहीं इस हिंसा पर कई महत्वपूर्ण सवाल भी खड़े हो रहे है, जिन पर गौर करने की ज़रूरत है।
रविवार की रात बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर जमकर लाठी डंडे चले। पुजारियों के दो गुटों के बीच हुई झड़प में कई पुजारी ज़ख्मी हो गए। वहीं मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे लोगों के बीच अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं लोगों का कहना है कि जो आरोप है और झड़प की वजह क्या है, इन सवालों पर निष्पक्ष जांच की ज़रूरत है।

काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत करवाया गया। वहीं एक गुट को पुलिस पकड़कर अपने साथ थाना ले गई। माहौल नहीं ज़्यादा नहीं बिगड़े इसलिए मंदिर परिसर में पुलिस की पेट्रोलिंग भी तेज़ कर दी गई। स्थानीय लोगों की मानें तो इस्कॉन मंदिर के एक गुट और दूसरे पक्ष के पुजारियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई।
इसके थोड़े देर बाद ही लाठी-ठंडे चलने लगा, देखते ही देखते मंदिर परिसर रण क्षेत्र में बदल गया था। हिंसा में गिरधारी दास के साथ-साथ आधा दर्जन से ज़्यादा पुजारी ज़ख्मी हो गए। इस पूरे मामल में कोतवाली थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने कहा कि मामले की तफ्तीश हो रही है। आवेदन के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस्कॉन मंदिर के एक जख्मी साधु गिरधारी दास के शिकायत के मुताबिक मंदिर के स्थानीय पुजारी मंदिर परिसर में ग़लत हरकत करते आ रहे हैं। सबूत के तौर पर वीडियो भी है। इस्कॉन अथॉरिटी के वरीय अधिकारियों इस आधार पर रविवार सुबह शिकायत भी की गई थी।
इस्कॉन अथॉरिटी की तरफ़ से मेले आने पर आरोपी पक्ष तिलमिला गए। बैठक के लिए बुलाया, इसी दौरान अपने सहयोगियों के साथ मिल कर हमला कर दिया। आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच जुबानी हमला जारी है। वहीं पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि शांति बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications