पटना से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बड़ा खतरा! उड़ान भरते ही ऐसा क्या हुआ कि करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Airlines Flight: पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट (6E 5009) मे बुधवार (09 जुलाई) सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई जब टेकऑफ के तुरंत बाद विमान से एक पक्षी टकरा गया। फ्लाइट में कुल 169 यात्री सवार थे। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं।

पटना एयरपोर्ट के निदेशक कृष्ण मोहन नेहरा ने बताया,"टेकऑफ के कुछ ही समय बाद बर्ड हिट की घटना हुई। इसके बाद विमान ने तुरंत पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्री सुरक्षित हैं।" यह घटना सुबह 8:42 बजे हुई जब विमान ने जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

IndiGo Airlines Flight

फ्लाइट ग्राउंडेड, यात्रियों के लिए वैकल्पिक इंतजाम

एयरलाइंस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया गया है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से भेजने की तैयारी की जा रही है।

पटना एयरपोर्ट पर क्यों बार-बार हो रही हैं बर्ड हिट की घटनाएं?

पटना एयरपोर्ट के पास फुलवारी शरीफ इलाके में मौजूद स्लॉटरहाउस (मांस काटने के केंद्र) पक्षियों को आकर्षित करते हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया कई बार राज्य सरकार को इन अव्यवस्थाओं को लेकर चेतावनी दे चुकी है। लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

पटना एयरपोर्ट को देश के 11 सबसे संवेदनशील हवाई अड्डों में गिना जाता है, क्योंकि यहां रनवे छोटा है और आसपास कई तरह की बाधाएं हैं। यही कारण है कि बर्ड हिट जैसी घटनाएं यहां ज्यादा देखी जाती हैं।

बिहार सरकार ने केंद्र से मांगी है मदद

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने जून में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा जांच के लिए एक बहु-विषयक (Multidisciplinary) टीम भेजी जाए, जो इस क्षेत्र में मौजूद अवरोधों की समीक्षा कर सके और समाधान सुझा सके। हालांकि अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

यह घटना फिर से यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर कब तक बर्ड हिट जैसी गंभीर समस्याओं को नजरअंदाज किया जाएगा। यात्रियों की जान जोखिम में डालने से पहले जरूरी है कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर पटना एयरपोर्ट की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+