Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मम्मी को जलता देख बिलख रही थी 6 साल की बच्ची इसलिए पापा ने उसे भी जला दिया

पटना। जहां एक ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज बंदी और बाल विवाह के खिलाफ जागरुकता अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दहेज दानवों का अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रकाश में आया है, जहां दहेज में लगातार पैसे की मांग की जा रही थी। पैसा नहीं मिलने के कारण दहेज दानवों ने पूरे परिवार के साथ मिलकर महिला को जिंदा जला दिया। वहीं महिला की मासूम 6 वर्षीय बच्ची ने जब मां को जिंदा जलता देख चिल्लाना शुरू किया तो उसे भी आग में फेंक दिया। दोनों छटपटाते हुए जिंदा जल रही थी तभी घर से निकलते हुए धुएं को देख आसपास के लोग वहां पहुंचे। मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी तरह से जली महिला और उसकी बच्ची को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। वहीं इस मामले में लड़की के मायके वालों ने पति सहित ससुराल वालों पर मामला दर्ज कराया है।

patna husband burn his wife and mother in Muzaffarpur

मिली जानकारी के अनुसार दहेज दानवों का खौफनाक चेहरा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में देखने को मिला, जहां माधुरी को उसके पति और ससुराल वालों ने पलंग से हाथ-पैर बांधते हुए जिंदा आग के हवाले कर दिया। इससे पहले कई बार माधुरी के साथ मारपीट करते थे उसे मायके से और पैसा लाने की बात कही जा रही थी लेकिन बार-बार माधुरी अपने गरीब मायके वाले की हकीकत बताते हुए पैसा देने में असमर्थ बता रही थी। इसी को लेकर विवाद बढ़ा और देर रात माधुरी तथा उसकी छह वर्षीय बेटी को आग के हवाले कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद जब आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे तो ससुराल वाले घर छोड़कर वहां से फरार हो गए फिर आसपास के लोगों ने जल रही महिला और उसकी बच्ची को आग से बाहर निकाला जिसके बाद नजदीकी पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया पर महिला और उसकी बच्ची 95% जल चुकी थी और 2 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसकी मौत हो गई। मौत के बाद उसके मायके वाले ने दामाद गुलाब सिंह, सास, ससुर लक्ष्मी सिंह और पड़ोस के गुड्डू सिंह पर जिंदा जलाकर हत्या करने का लगाया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आग में 95% जली माधुरी से इलाज के दौरान पूछताछ करने पर उसने बताया कि दहेज के लिए उसे रोजाना मारपीट किया जाता था। कल रात जबरदस्ती घर से बाहर निकाला जा रहा था जब इस बात का विरोध किया गया तो सास ससुर और पति तीनों ने मिलकर हमें पलंग से बांध दिया फिर किरोसिन तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। हमें जलता देख हमारी बेटी ने जब जोर जोर से चिल्लाना शुरु किया तो उसे भी हमारी गोद में फेंक दिया जिसके बाद हम दोनों मां बेटी जिंदा जलते रहे और वह सभी ठहाके मार कर हंस रहे थे। उनका कहना था कि हम पैसे के लिए अपने बेटे की दूसरी शादी करायेंगे तुम हमारी घर छोड़कर चली जाओ। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद सभी घर छोड़कर फरार है। जिस की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और घटनास्थल पर पुलिस लगातार कैंप कर रही है।

आग में जिंदा जलकर मरने वाली माधुवी की मां ने बताया कि आज से 8 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हमारी बेटी की शादी की गई थी लेकिन शादी के बाद पति और ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे कई बार उन्हें पैसा भी दिया गया पर और अधिक पैसे की मांग कर रहे थे जो हम लोग देने में असमर्थ थे। इसी को लेकर उन्होंने इस तरह के दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+