गैंगस्टर चंदन मिश्रा मर्डर केस में बड़ा एक्शन, पटना में 5 पुलिसकर्मी नपें, सस्पेंड हुए पुलिस पर क्या है आरोप?

Patna Hospital Murder: बिहार की राजधानी पटना के एक निजी अस्पताल में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। 19 जुलाई को पटना सेंट्रल की एसपी दीक्षा ने जानकारी दी कि शास्त्री नगर थाना में तैनात पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इनमें एक सब-इंस्पेक्टर, दो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर और दो सिपाही शामिल हैं। एसपी दीक्षा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि "गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के मामले में ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर शास्त्री नगर थाना के पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। ये सभी आरोपी की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार थे, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक हुई।"

chandan-mishra-murder-case-5-policemen-suspended

कौन है गैंगस्टर चंदन मिश्रा?

गौरतलब है कि चंदन मिश्रा, जो बिहार के बक्सर जिले का रहने वाला था और हत्या के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद पैरोल पर जेल से बाहर था, को गुरुवार सुबह पटना के एक निजी अस्पताल में गोली मार दी गई थी। वह इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था।

हत्या की पूरी वारदात अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। फुटेज में पांच हमलावरों को सामान्य रूप से अस्पताल की गैलरी में चलते हुए देखा गया, जो फिर अपनी कमीज़ के अंदर से पिस्तौल निकालते हैं और सीधे उस कमरे में घुस जाते हैं, जहां चंदन मिश्रा भर्ती था। उसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और मौके पर ही चंदन मिश्रा की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

कोलकाता के न्यू टाउन से हुई गिरफ्तारी

इस सनसनीखेज हत्या के बाद बिहार और पश्चिम बंगाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांचों आरोपियों को कोलकाता के सैटेलाइट टाउनशिप 'न्यू टाउन' स्थित एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की संयुक्त छापेमारी के दौरान की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की पहचान पहले ही सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए हो चुकी थी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की जा रही थी। जैसे ही उनकी मौजूदगी कोलकाता में पाई गई, एक विशेष टीम को तुरंत रवाना किया गया।

हत्या की साजिश और सुरक्षा में चूक

चंदन मिश्रा की हत्या को एक सुनियोजित साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। वह पहले से ही एक हत्या के मामले में दोषी था और पैरोल पर बाहर था। पुलिस की सुरक्षा में भर्ती रहने के बावजूद, अपराधियों का इस तरह अस्पताल में दाखिल होकर हत्या कर देना, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। इस लापरवाही के चलते ही शास्त्री नगर थाने के पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।

जांच तेज, पुलिस पर सवाल

इस पूरे मामले ने न केवल बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि गैंगवार और अपराधियों की बेखौफ गतिविधियों को भी उजागर किया है। अस्पताल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह में एक गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या और हमलावरों का बेरोकटोक अंदर पहुंच जाना, राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।

पटना पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या की पूरी साजिश किसने रची, और क्या इसमें किसी गैंग के बड़े नाम शामिल हैं। अस्पताल प्रशासन और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+