रोज छुप-छुप कर नहाते देखता था ससुर, बहू ने मंसूबों पर ऐसे फेरा पानी

Recommended Video

    Bihar: नहा रही बहू को देखकर ख़राब हुई ससुर की नीयत, फिर बहु ने किया कुछ ऐसा | वनइंडिया हिंदी

    पटना। राजधानी पटना के मोकामा में एक रिटायर आर्मी जवान द्वारा अपनी बहू के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि दुष्कर्म की कोशिश के दौरान बहू ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने रंगे हाथ बहू और ससुर को बाथरूम में आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद जमकर धुलाई कर दी। फिर आसपास के गांव वालों ने एक पंचायत लगाई जहां इसका फैसला किया गया। लेकिन पीड़िता पंचायत के फैसले से संतुष्ट नहीं थी, जिसके बाद वह थाने पहुंची और अपने रिटायर आर्मी जवान ससुर चंद्रिका दास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

    patna Father In law molested his daughter in law Bihar

    मिली जानकारी के अनुसार मामला राजधानी पटना के मोकामा के हथिदह थाना क्षेत्र के चमर टोली का है। यहां के रहने वाले रिटायर आर्मी जवान चंद्रिका दास अपने तीसरे बेटे की पत्नी उर्मिला (काल्पनिक नाम) पर बुरी नजर रखता था। जब भी वह बाथरुम में नहाने के लिए जाती थी तो ससुर छुप-छुप कर देखता था फिर 1 दिन उसने चुपके से बाथरूम में घुसते हुए उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। ससुर की इस हरकत को देख उर्मिला ने जोर जोर से चिल्लाना शुरु कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आपत्तिजनक हालात में ससुर उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था। जिसके बाद लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ते हुए जमकर धुलाई कर दी।

    patna Father In law molested his daughter in law Bihar

    फिर गांव वालों की एक पंचायत बैठी। जहां पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमारे पति की हालात पिछले कुछ महीनों से काफी खराब है और वह मानसिक रुप से बीमार हैं। जिनका इलाज नज़दीकी अस्पताल में चल रहा है। जबसे हमारे पति बीमार हुए हैं तब से यह हमारे ऊपर बुरी दृष्टि से देखा करते थे और अश्लील हरकत करते थे। कई बार तो हमने पवित्र रिश्ता समझकर इस बात का विरोध नहीं किया लेकिन आज बाथरूम में घुसकर इन्होंने जिस तरह हमारे साथ किया यह शर्मनाक काम किया है। पीड़िता के द्वारा बताई गई बातों के बाद पंचायत ने माफी मांगने का फरमान सुनाते हुए ससुर को मुक्त करने की बात कही। जिसे पीड़िता मानने के लिए तैयार नहीं थी और उचित कानूनी कारवाई करने के लिए नजदीकी थाने चली गई, जहां पुलिस अधिकारियों को लिखित शिकायत देते हुए मामले की जानकारी दी और अपने ससुर पर FIR दर्ज करवाया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लिखित शिकायत देते हुए पीड़िता ने अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि जब वह बाथरूम में नहा रही थी तभी उसका ससुर वहां पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से वह उसके चंगुल से बाहर निकली। इस छेड़छाड़ की वजह के बारे में पीड़िता का कहना है कि पिछले कई महीनों से उसका पति मानसिक रूप से बीमार है। इसी का गलत फायदा उठा कर ससुर उसके साथ जबरदस्ती छेड़खानी करता था। फिलहाल पीड़िता के द्वारा दिए गए लिखित शिकायत के आधार पर FIR दर्ज करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है वही पूछताछ के बाद उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+