Patna Crime News:'मां मुझे बचा लो,ये लोग मेरी किडनी बेच देंगे', अपहृत युवती का मां को आख़िरी कॉल

Patna News In Hindi: बिहार की राजधानी पटना में भी अपराधिक वारदातें बढ़ने लगी हैं। 19 साल की युवती दाखिला करनाने कॉलेज गई जहां से वह लापता हो गई। अपनी मां को कॉल कर बताई कि कैसे अपहरण हुआ। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी कॉल कर कहा कि एडमिशन के लिए कॉलेज गई थी।

कॉलेज में कुछ मिलाकर उसे खिला दिया गया, जिसके बाद वह मदहोश हो गई। फिर उसे गाड़ी से लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। जब युवती को होश आया तो उसने पाया कि कमरा में काफी अंधेरा था, वहां पहले से 4-5 लड़कियां मौजूद थी। वह लोग किडनी बेचने की धमकी भी दे रहे थे।

Patna Crime News

युवती के कॉल के बाद उसके परिजनों ने पुलिस में लापता होने के मामला दर्ज करवाया है। वहीं अपह्रत युवती की दोस्त के कहने पर एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। लापता युवती निकिता निकिता कुमारी पटना सिटी के मंसाराम अखाड़ा (मेहंदी गंज थाने क्षेत्र) की निवासी है।

निकिता की बड़ी बहन स्मिता ने कहा कि यह अपहरण का मामला है, निकिता ने कॉल कर कहा था कि दीदी हमें अंधेरे कमरे में बंद कर रखा है। यहां पर पांच और लड़की भी बंद है। वहीं स्मिता ने बताया कि करीब 2 महीने पहले निकिता CCTV शॉप पर जॉब के लिए गई थी।

7 दिनों की ट्रेनिंग के बाद वह जॉब पर नहीं गई। इसके बाद दुकान वाले कॉल कर उसे जॉब पर वापस आने का दबाव दे रहे थे। 8 हज़ार रुपये महीने पर बात हुई थी, निकिता जॉब पर नहीं जा रही थी तो उसे अंजाम भुगतने की धमकी मिल रही थी।

धर्मेंद्र कुमार (थाना प्रभारी, मेहंदी गंज) ने इस मामले कहा कि निकिता ने जिस मोबाइल से अपनी मां से बात की थी, उसका लोकेशन पटना जंक्शन के आसपास ही बता रहा था। लोकेशन के आधार पर पुलिस ने विभिन्न होटलों और घरों में छापेमारी की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+