बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, किए ये वादे

नई दिल्ली: इस महीने के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिस वजह से सभी पार्टियों ने एड़ी से लेकर चोटी तक का जोर लगा दिया है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में बिहार की जनता से कई अहम वादे किए गए हैं, जिसमें रोजगार, कानून-व्यवस्था को सही करना, पलायन रोकना आदि शामिल है। साथ ही बेरोजगारों को 1500 रुपये भत्ता देने की भी बात कही गई है।

BIHAR

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: Congress का Manifesto पत्र जारी, जानिए वादे ? | वनइंडिया हिंदी

    कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल के मुताबिक इस घोषणा पत्र को 'बदलाव पत्र' नाम दिया गया है, जो ऋण माफी, बिजली बिल माफी और सिंचाई की बढ़ती सुविधाओं के बारे में है। अगर महागठबंधन की सरकार बिहार में बनती है, तो वो राज्य फार्म बिल लाकर केंद्र के फार्म (कृषि) बिल को खारिज कर देंगे, जैसा पंजाब में किया गया। साथ ही छोटे किसानों का 4 प्रतिशत की दर से ऋण उपलब्ध होगा।

    वहीं घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं के साथ छल किया है। अगर उनकी सरकार बनती है, तो युवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जब तक युवाओं को नौकरी नहीं मिलती तब तक बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये मिलेगा। इसके साथ ही पहली कैबिनेट में 10 लाख नौकरी देने का फैसला लिया जाएगा। उनके मुताबिक सरकार बनने के बाद वो सर्वे करवाएंगे और कैंप लगाकर रोजगार दिया जाएगा।

    इसके अलावा कांग्रेस ने विधवा महिलाओं को 1000 की पेंशन देने का वादा किया है। साथ ही लड़कियों को पीजी से केजी तक की शिक्षा फ्री में देगी और जो लड़कियां 12वीं में 90 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लाएंगी उन्हें स्कूटी दी जाएगी। वहीं बिहार के युवाओं में खेल भावना बढ़ाने के लिए भी कांग्रेस ने ऐलान किए हैं, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल लाने वाले को सीधे नौकरी मिलेगी।

    ये है कांग्रेस के वादों की लिस्ट

    congress
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+