महिला से अश्लील बातें करने वाले पूर्व DSP के खिलाफ सरकार ने शुरू की कार्रवाई, जांच में आवाज की हुई पुष्टि
पटना। बिहार की राजधानी पटना में पूर्व टाउन डीएसपी एसए हाशमी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रिटायर्ड होने के बाद सरकार ने उनके खिलाफ नियमवाली के तहत विभागीय कार्यवाही चलाने का निर्देश दिया है। एसए हाशमी जब डीएसपी टाउन के पद पर तैनात थे तभी उनका एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह महिला से अश्लील बातें कर रहे थे। इस पूरे मामले की जांच डीआईजी, ईओयू से कराई गई थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक FSL जांच में वायरल ऑडियो में एसए हाशमी की आवाज की पुष्टि होने के बाद उनसे लिखित में जवाब मांगा था । लेकिन उनके जवाब को स्वीकार योग्य नहीं माना गया। इस मामले में वह निलंबित भी हुए थे। फिलहाल वह रिटायर्ड हैं। इसके बाद भी सरकार ने जांच रिपोर्ट के आधार पर इसे गंभीर मामला मानते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला लिया है।
यह पूरा मामला साल 2018 का है, तब डीएसपी एसए हाशमी का युवती से ' गंदी बात ' करते हुए एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। उस वक्त पुलिस महानिदेशक ( मुख्यालय ) एसके सिंघल ने साफ तौर पर कहा था कि दोषी पाए जाने पर डीएसपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की वर्दी पहन नशे में रौब दिखाता रहा युवक
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में ही शराबबंदी का मखौल उड़ाया जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खाकी वर्दीधारी नशे में धुत दिख रहा है। वीडियो नालंदा थाना इलाके का बताया जा रहा है। नशेड़ी खुद को नालंदा थाना का थानाध्यक्ष बताते हुए बड़ी-बड़ी बाते कह रहा था।
नशेड़ी की बातें सुन ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग चस्कियां ले रहे थे। टल्ली युवक कभी खुद को थानेदार बताता तो कभी थानेदार को चैलेंज करता। नालंदा थानाध्यक्ष शशिरंजन ने बताया कि हंगामा करने वाला नशेड़ी सफाईकर्मी है। वर्दी कहां से लाया इसका खुलासा जांचोपरांत होगा।












Click it and Unblock the Notifications