Paschim Champaran News: 1 साल का बच्चा बना कोबरा का काल, दांतों से चबा डाला ज़हरीला सांप!, जानिए पूरा मामला
Paschim Champaran News: "जब ज़हर से भरे फन वाले कोबरा को देखकर बड़े-बड़े लोगों की रूह कांप जाती है, वहां बिहार के एक साल के बच्चे ने वही कोबरा खेल-खेल में काट डाला।" बिहार के पश्चिम चंपारण ज़िले के मझौलिया प्रखंड से ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर विज्ञान भी हैरान है और आम लोग दंग।
मझौलिया के मोहच्छी बनकटवा गांव में एक वर्षीय मासूम ने कोबरा सांप को अपने दूध के दांतों से काटकर मौत के घाट उतार दिया। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, जबकि डॉक्टर इसे 'स्नेकबाइट मिथ' से जोड़कर देख रहे हैं।

घर पर खेल रहा था मासूम: घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब मोहच्छी बनकटवा गांव निवासी सुनील साह का एक साल का बेटा गोविंदा अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान घर के अंदर एक कोबरा सांप घुस आया। गोविंदा की दादी मातेश्वरी देवी के मुताबिक, गोविंदा ने उस सांप को खिलौना समझा और पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे गांव को चौंका दिया।
बच्चे ने न सिर्फ सांप को काट लिया, बल्कि उसे दाँतों से दो टुकड़ों में चीर दिया। कोबरा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। कुछ ही देर में गोविंदा बेहोश हो गया, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। तुरंत ही उसे मझौलिया पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेतिया जीएमसीएच (सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) रेफर किया गया।
डॉक्टर की राय: अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि "बच्चे में जहर के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। संभव है कि सांप ने बच्चे को काटा ही नहीं या उसका फन दबा हुआ था। गोविंदा अब खतरे से बाहर है और उसका इलाज जारी है।"
गांव में चर्चा का विषय: यह खबर आग की तरह पूरे गांव और आसपास के इलाकों में फैल गई। जहां एक ओर लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सांप और बच्चे की शारीरिक प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा कर रहे हैं। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने पहली बार सुना है कि "बच्चे ने सांप को मारा हो, वो भी दाँतों से!"
कहानी में वैज्ञानिक पहलू: विशेषज्ञों के अनुसार, कोबरा का ज़हर तब ही प्रभावी होता है जब वह त्वचा में प्रवेश करे। अगर सांप ने काटा नहीं, तो ज़हर का असर भी नहीं हुआ। गोविंदा ने शायद सांप के मुंह या फन को पकड़ रखा होगा, इस वजह से सांप डस नहीं सका और मासूम सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications