Parwal Bihar: ₹1-2 Rate पर भड़के किसान ने मंडी में परवल पर चलाए लठ, सोशल मीडिया पर आया सुझाव 'दिल्ली भेजो'
Parwal Viral Video Bihar: देश में किसान की हालत क्या है, ये जानना हो तो बिहार के भागलपुर जिले के मथुरापुर गांव की इस घटना को देख लीजिए। एक किसान जब मंडी में अपनी मेहनत की कमाई 'परवल' बेचने गया, तो उसे सिर्फ ₹1-2 प्रति किलो का भाव मिला। हताश और आहत किसान ने अपना गुस्सा मंडी में ही उतार दिया और लठ लेकर परवल की पूरी फसल मिट्टी में मिला दी।
लोग तमाशा देखते रह गए, लेकिन किसान की पीड़ा को कोई नहीं समझ पाया। हर किसी को झकझोर देने वाले इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि किसान आखिर करे तो क्या करे? आंदोलन करे तो पुलिस उठा ले जाएगी। ज्ञापन दे तो बाबू कचरे में डाल देगा। नेता से बोले तो जुमला मिलेगा। कुछ लोग सिस्टम पर सवाल उठा रहे हैं, तो कुछ किसानों को आत्मनिर्भर बनने की सलाह दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे लोग?
Suryansh Choudhary ने लिखा "ये है बिहार के किसानों का हाल और बीजेपी वाले चले हैं मखाना बोर्ड बनाने। मखाना बोर्ड से पहले मखाना बिकता नहीं था क्या? जो चाहिए वो मिल नहीं रहा है, और जो चल रहा है उसके नाम पर वोट मांग लो।"
Deepak ने कटाक्ष करते हुए लिखा: "क्या हुआ? आढ़तियों ने सही दाम नहीं दिए? देंगे भी क्यों, हैं तो तुम्हारे ही भाई। चदुनी जैसे कमिशन एजेंट को किसान बताकर तुमने रोड ब्लॉक करवा दिया था। वैसे हरकतें तो तुम्हारी भी वैसी ही हैं।"
Nirbhay Dhar ने समाधान सुझाते हुए लिखा: "बुरा मत मानना भाई, लेकिन अपने घर के सामने 10-15 रुपये किलो में बेच देते, कुछ तो निकल आता। लोकल मार्केट में भी आधे रेट में बिक जाता। सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बनिया बनो भाई।"

Firoz Islam बोले: "दिल्ली भेजो भाई, यहां परवल का अच्छा रेट मिल रहा है।"
Satyavrat ने सप्लाई चेन की विफलता पर सवाल उठाते हुए लिखा कि "हम दक्षिण भारत में इस परवल के लिए तरसते हैं। ये दिक्कत इस वजह से है क्योंकि जहां एक सप्लाई चेन एक्सपर्ट होना चाहिए, वहां कोई 'लाट साहब' बाजार समिति का चेयरमैन बना बैठा है।"












Click it and Unblock the Notifications