Bihar Politics: राम मंदिर, मानस की निंदा करने वाले दल अगली लोकसभा में लुप्त हो जाएंगे- सुशील मोदी

Bihar Politics: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ, पक्ष विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग तेज़ हो चुकी है। इसी क्रम में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि एक समुदाय विशेष का थोक वोट लेने के लिए इंडी गठबंधन ने अपने दूसरे-तीसरे दर्जे के कुछ नेताओं को हिंदू धर्म,राम मंदिर, सनातन संस्कृति और रामचरित मानस पर अनर्गल टिप्पणी करने की सुपारी दे रखी है।

Parties condemning Ram Mandir will disappear in the next Lok Sabha- Sushil Modi Bihar Politics:

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कांग्रेस के प्रियांक खरगे, सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य, द्रमुक के दयानिधि मारन, राजद के चंद्रशेखर और जगदानंद जैसे जिन नेताओं को हिंदू धर्म को धोखा, डेंगू, मलेरिया वगैरह बताने की सुपारी मिली हुई है, उनमें से किसी की हिम्मत नहीं है कि वे आतंकवाद का धर्म बता दें।

ये सारे सुपारी किलर केवल हिंदुओं की सहिष्णुता के कारण अपनी नौकरी बचा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन हिंदी भाषी राज्यों में इंडी गठबंधन को राम मंदिर और सनातन धर्म के विरोध का परिणाम झेलना पड़ा, फिर भी वे आत्ममंथन के लिए तैयार नहीं हैं।

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से साफ है कि विपक्ष हिंदुओं से घृणा और अल्पसंखयक तुष्टीकरण की घिसी-पिटी लकीर से जरा भी हटने वाला नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि अगर सनातन विरोधी यही रवैया कायम रहा, तो 2024 के संसदीय चुनाव में इंडी गठबंधन के सपा-राजद जैसे कई दल लोकसभा से लुप्त हो जाएँगे। तब ये ईवीएम में दोष देखने चलेंगे, खुद में नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+