बिहार: सोते समय मां-बाप और बच्चे की गला रेतकर दर्दनाक हत्या
पटना। बिहार के भागलपुर जिले में शनिवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक ही परिवार के 3 लोगों की गला रेतकर दर्दनाक हत्या कर दी। यह मामला नवगछिया थाना क्षेत्र के झंडापुरा के हरिजन टोला का है। हरिजन टोला स्थित एक घर में देर रात घुसकर अज्ञात अपराधियों ने माता-पिता सहित दोनों बच्चे का गला काट दिया जिसमें 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हत्या की वजहों का पता नहीं
एक बच्चे की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। फिलहाल हत्या के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।

भागलपुर जिले का मामला
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के झंडापूरा हरिजन टोला के रहने वाले कनिक राम अपनी पत्नी मीना देवी और दो बच्चे के साथ रात में सोए हुए थे। तभी अचानक कुछ अपराधी उनके घर में घुसे और खूनी खेल को अंजाम देने लगे। अपराधियों ने दोनों पति-पत्नी का गला रेतने के बाद 12 साल के बेटे छोटू तथा बेटी बिंदी का भी गला काट दिया। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस अधिकारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं एक घायल का इलाज नजदीकी अस्पताल मायागंज में चल रहा है। उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

जांच में जुट गई है पुलिस
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। फिलहाल इस घटना का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर इस घटना के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। वहीं नवगछिया थाने की पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की जांच में जुट गई है। इस हत्याकांड को किसने और क्यों अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है। वहीं अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications