Viral Video: तेजस्वी यादव के कहने पर स्वास्थ्य सचिव से मिलने गए छात्र, धक्के मारकर निकलवाया बाहर
Para Medical Student Viral Video: सोशल मीडिया पर छात्रों को धक्के मारकर कमरे से बाहर निकलवाने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखिए छात्रों ने क्या बात की और किस बात पर अधिकारी भड़क गए?

Para Medical Student Video Viral: बिहार के उपमुख्यमंत्री खुद को युवाओं के हितैषी बताने का अक्सर दावा करते हुए नज़र आ जाते हैं, लेकिन जब युवाओं के हित की बात आती है तो आश्वासन देकर निकल जाते हैं। कुछ ऐसा ही पारा मेडिकल छात्रों के साथ हुआ है।
Recommended Video
प्रदेश में पारा मेडिकल छात्र अपनी मांगों के लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं। छात्रों ने स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर अपनी बात भी रखी थी। छात्रों के मसले को सुनने के बाद समाधान के लिए तेजस्वी यादव ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी के भेजा था।
पारा मेडिकल छात्र उपमुख्यमंत्री के कहने पर स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत के पास पहुंचे। चेंबर में पहुंचने के बाद छात्रों ने अपनी परेशानी उनके सामने रखी, थोड़ी देर तक बात सुनने के बाद वह भड़क गए और गार्ड को बुलाकर सभी छात्रों को धक्के देकर कमरे से बाहर करवा दिया।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्वास्थ विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रत्यय अमृत भी नज़र आ रहे हैं। वन इंडिया हिंदी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता। आपको बता दें कि पारा मेडिकल छात्र अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन की तैयारी में हैं।
बिहार के मेडिकल कॉलेजो में पारा मेडिकल छात्र धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार की नाकामी की वजह से पारा मेडिकल छात्रों का भविष्य खतरे में हैं। छात्रों का कोर्स को पूरा नहीं हो रहा है। अपनी मांगों को लेकर ही तेजस्वी के कहने पर स्वास्थ्य सचिव से मिलने पहुंचे थे, जहां उन्हें मायूसी हाथ लगी।












Click it and Unblock the Notifications