Bageshwar Baba के दरबार में कैसे निकलेगी पर्ची, इस तरह की जा रही 'दिव्य दरबार' की तैयारी
Pandit Dhirendra Shashtri Bihar Programme: बिहार की राजधानी पटना में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का पांच दिनों का प्रोग्राम होने वाला है। 13 मई से 17 मई तक वह पटना में हनुमत कथा सुनाएंगे।

Pandit Dhirendra Shashtri Patna News Update: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का प्रोग्राम 13 मई से 17 मई तक चलेगा। हनुमत कथा के बीच में ही बाबा का 15 मई को दिव्य दरबार लगेगा। इस दरबार में लोगों के नाम की पर्ची बाबा निकालेंगे।
पटना के गांधी मैदान की बजाए तरेत पाली मठ (नौबतपुर) में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम होगा। प्रोग्राम के लिए विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है।बिहार बागेश्वर फाउंडेशन के पदाधिकारियों की मानें तो नौबतपुर-गोपालपुर मार्ग के पास विशाल कथा स्थल बनाया जा रहा है।
Recommended Video

तरेत-पाली के पास बन रहे 3 लाख वर्गफीट में बन रहे कथा स्थल पर 13 मई से 17 मई तक हनुमत कथा का आयोजन होने वाला है। कथा से पहले कलश यात्रा का भी आयोजन किया जाएगा। पुनपुन नदी से श्रद्धालु कलश में जल लेकर कलश यात्रा में शामिल होंगे।
बागेश्वर बाबा के हनुमत कथा में लाखों लोगों के जुटने की संभावना जताई जा रही है। सारी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त तैयारी की जा रही है। लोगों के ज़ेहन में यह सवाल भी घर कर रहा है कि बाबा के दिव्य दरबार में पर्ची कैसे निकलेगी।
बाबा के दरबार में पर्ची निकलवाने के लिए लोगों को कोई भी प्रक्रिया नहीं करनी है। दरबार में बैठे लोगों में से ही बाबा लोगों के नाम की पर्ची निकालेंगे। भीड़ में से जिस व्यक्ति के नाम की पर्ची निकलेगी बाबा उसे अपने पास बुलाएंगे। पर्ची निकलवाने के लिए किसी प्रकार का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाना है।
13 मई से 17 मई तक रोज़ शाम 4 बजे से 7 बजे तक हनुमत कथा होगा। इसके बाद भजन संध्या और प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए हर रोज़ भंडारा का भी इंतेज़ाम रहेगा। मिली जानकारी के मुताबिक तेरत गांव के लोगों ने आयोजन के लिए छह सौ एकड़ ज़मीन उपलब्ध कराया है। श्रद्धालुओं से किसी प्रकार कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर बिहार में सियासी पारा भी चढ़ा हुआ है। उनके विरोध और समर्थन को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। रविवार को बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने ट्वीट कर लिखा कि, 'धर्म को टुकड़ों में बांटने वालों को करारा जवाब मिलेगा, तैयारी पूरी है,हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हैं, भाई-भाई'
तेज प्रताप यादव के ट्वीट के बाद बाबा के समर्थन में इनकम टैक्स गोलंबर (पटना) पर लगा है। पोस्टर में लिखा है कि, पाटलीपुत्रा के पावन धरती पर आप का स्वागत है। 'बागेश्वर सरकार का दरबार, वेलकम टू बिहार, रोक सको तो रोक लों। इस पोस्टर के बाद से चर्चा तेज़ हो गई है कि अगर बाबा का विरोध हुआ तो, प्रदेश में उनके समर्थन में भी लोग हंगामा कर सकते हैं। वहीं राज्य में माहौल बिगड़ने की भी आशंका जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications