Bihar Politics: हमारे दोस्त को 60 लोकसभा सीट का फायदा होगा और दुश्मन को 60 सीटों का नुकसान- मुकेश सहनी
Bihar News: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी कल से यानी बुधवार से यूपी, बिहार और झारखंड का हेलीकॉप्टर से दौरा करेंगे और एक सप्ताह में 14 जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
पटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए मुकेश सहनी इसकी घोषणा की, उन्होंने ने कहा कि अगले सात दिनों में 14 जनसभा होगी। हर जगह अपने हक और अधिकार का बात की जाएगी। प्रत्येक दिन दो रैली होगी। 29 नवंबर को मोतिहारी व शिवहर रैली होगी तो सहरसा, दरभंगा में 30 नवंबर को रैली का आयोजन होगा।

1 दिसंबर को, पलामू (झारखंड) और रोहतास में लोगों को संबोधित करूंगा, तो दो दिसंबर को जौनपुर (यूपी) और कैमूर में तथा 3 दिसंबर को पीरपैंती (भागलपुर) और मुंगेर में रैली आयोजित की गई है। 5 दिसंबर को साहिबगंज (झारखंड) और नवगछिया तथा 6 दिसंबर को बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करूंगा। उन्होंने दावा किया कि इन सभी जगहों पर लाखों लोग पहुंचेंगे और वही संकल्प दोहराया जाएगा।
Recommended Video
मुकेश सहनी ने कहा कि 25 जुलाई से आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर हम लोग निकले थे और यात्रा पूरा हो गया है। इस यात्रा के दौरान हम लोग हर घर संकल्प अभियान के तहत हजारों लाखों संख्या में लोगों के बीच गए और लोगों के बीच जाकर हक और अधिकार का संकल्प करवाया।
मुकेश सहनी ने बिहार में जाति आधारित गणना कराने और फिर उसी के मुताबिक आरक्षण की सीमा बढ़ाए जाने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 10 फीसदी आबादी निषादों की है। अगर एक नंबर में यादव है तो दूसरे नंबर पर निषाद ही हैं। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब राजा वही बनेगा जिसके पास वोट होगा और वोट हमारे पास है।
जो हमारा दोस्त होगा वह 60 लोकसभा सीट जीतेगा और जो हमारा दुश्मन होगा उसे 60 लोकसभा सीट का नुकसान होगा। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि समय आने पर गठबंधन की घोषणा की जाएगी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जो आरक्षण की बात करेगा उसके साथ हम होंगे।












Click it and Unblock the Notifications