Video: एक साल का बच्चा 'खतरों का खिलाड़ी', खिलौना समझकर सांप को काट-काटकर मार डाला, डॉक्टर हैरान

Bihar News: बिहार के गया से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक साल के बच्चे ने सांप को खिलौना समझकर उसे काट-काटकर मौत के घाट उतार दिया। बच्चा घर की छत पर खेल रहा था। तभी उसने खिलौना समझकर सांप को काट लिया।

यह घटना पिछले सप्ताह गया जिले के जमुहार गांव में हुई, जब बच्चे ने अपनी छत पर खेलते समय सांप को देखा और कथित तौर पर उसे काट लिया। सांप की मौत हो गई, जबकि बच्चा खतरे से बाहर है, जिससे उसका परिवार और डॉक्टर हैरान हैं।

Bihar

मां ने देखा तो बच्चे के मुंह से निकाला

बच्चे की मां ने बताया कि उसने अपने बेटे को सांप को चबाते हुए देखा और तुरंत उसे उसके मुंह से निकाल दिया। फिर वह उसे इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गई। मेडिकल स्टाफ ने पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चा शारीरिक रूप से ठीक है और स्वस्थ है।

डॉक्टरों ने बच्चे की गहन जांच की। उन्होंने बताया कि सांप जहरीला नहीं था और मानसून के मौसम में इस क्षेत्र में आम तौर पर पाया जाता है। इस बात का खुलासा होने पर परिवार और मेडिकल टीम दोनों को राहत मिली।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ऑनलाइन वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला की गोद में एक बच्चा दिख रहा है, जबकि एक आदमी धीरे से उसका मुंह खोलने की कोशिश कर रहा है। आदमी ने एक फोन पकड़ा हुआ है, जिस पर सांप की तस्वीर दिख रही है, जिसका एक हिस्सा कुचला हुआ नजर आ रहा है।

सांप ने काटा तो शख्स ने सांप को काट लिया

इससे पहले जुलाई में एक अन्य घटना में बिहार के राजौली में एक सांप ने एक व्यक्ति को काट लिया, जिसने फिर सांप को काट लिया, यह विश्वास करते हुए कि इससे जहर का असर ठीक हो जाएगा। सांप की मौत हो गई, जबकि व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां उचित उपचार से उसकी जान बच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+