नए तेवर और क्लेवर में वन इंडिया, 25 साल पूरे, अंतर्राष्ट्रीय कलाकार ने दी अनोखे अंदाज़ में शुभकामनाएं
International Artist Madhurendra News: वन इंडिया के 25 साल पूरे होने पर अब दर्शकों के बीच नए तेवर और नए क्लेवर में नया लोगों लॉन्च किया गया है। इसी क्रम में वन इंडिया को समर्पित अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार ने पीपल के पत्ते पर कला का प्रदर्शन करते हुए अनोखे अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अन्तर्राष्ट्रीय कलाकार मधुरेंद्र ने बताया कि वह अपनी कॉलेज लाइफ़ से ही वन इंडिया हिंदी को फॉलो करते आ रहे हैं। जनता से जुड़े हर मुद्दे को देश की लगभग भाषाओं में वन इंडिया द्वारा जनता के बीच लाया जाता है। यह बहुत ही सराहनीय काम है।

Recommended Video
वन इंडिया गांव की गलियों से लकर शहर की सड़कों तक की छोटी से बड़ी ख़बरें बेबाक अंदाज़ में दिखाता है। हम लोग जैसे कलाकारों की प्रतिभाओं को वन इंडिया हिंदी ने एक अलग पहचान दी है। इसलिए 25 साल पूरे होने पर मैंने सोचा कि क्यों ना मैं अपनी कला वन इंडिया को समर्पित करूं।
मैंने क़रीब 5 घंटे मेहनत कर पीपल के पत्ते पर कलाकृति की। सबसे पहले मैंने पीपल का पत्ता लिया और फिर ज़ेहन में वन इंडिया को समर्पित तस्वीर बनाई। इसके बाद उसे पीपल के पत्ते बनाया, फिर ब्लेड से बारीकियों से एक-एक करके डिज़ाइन बनाया। मैंने जैसा सोचा था, उसी तरह से पूरी कलाकृति बनी और लगा की मेहनत कामयाब हुई।
मधुरेंद्र ने वन इंडिया हिंदी के दर्शकों को भी शुभकामनाएं दी, इसके साथ ही केंद्र केंद्र और राज्य सरकारों से अपील करते हुए कहा कि कलाकारों की प्रतिभाओं को देखते हुए सरकार को भी चाहिए कि उनके प्रोत्साहन के लिए कुछ काम करें, ताकि हम जैसे कलाकार अपने हुनर से जिला, प्रदेश और देश का नाम आए दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications