संवेदनहीनता: अस्पताल में नग्न अवस्था में दर्द से कराहती रही वृद्ध महिला, नहीं पिघला डॉक्टरों का दिल

पटना। गरीबों के लिए अस्पताल में उचित व्यवस्था और उनके इलाज के लिए सूबे के सरकारी अस्पताल द्वारा तरह-तरह के दावे किए जाते हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही सामने आती है। ताजा मामला बिहार के कटिहार जिले के सदर अस्पताल का है जहां एक बुजुर्ग महिला नग्न अवस्था में बेड पर पड़ी दर्द से कराह रही थी। वृद्ध महिला की यह तस्वीर देख हर किसी भी इंसान का दिल पिघल जाएगा लेकिन इंसानियत और मानवता को शर्मसार करते हुए सरकारी डॉक्टर और उनके कर्मचारियों का दिल नहीं पिघला।

संवेदनहीनता: अस्पताल में नग्न अवस्था में दर्द से कराहती रही वृद्ध महिला, नहीं पिघला डॉक्टरों का दिल

जानकारी के अनुसार यह नजारा कटिहार के सदर अस्पताल के महिला चिकित्सा वार्ड के बाहर देखने को मिला जहां नग्न हालत में पड़ी एक वृद्ध महिला दर्द से कराह रही थी। इस महिला के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले 20 दिनों से अस्पताल के बाहर सड़क पर यह बीमारी के कारण पड़ी हुई थी और दर्द से कराह रही थी तभी किसी ने इंसानियत का परिचय देते हुए इसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा वृद्ध महिला की देखरेख में लापरवाही बरती गई। जहां न तो इसे उचित इलाज मिला और ना ही रहने की व्यवस्था। एक तरफ जहां वृद्ध महिला फटे हुए बेड पर दर्द से कराहती रही तो दूसरी तरफ उसके बदन पर कपड़े भी नहीं थे। इलाज तो छोड़िए अस्पताल कर्मचारी के द्वारा उसके बदन को ढ़कने का भी इंतजाम नहीं किया गया। वहीं इस मामले में जब अस्पताल के सिविल सर्जन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि बीमार वृद्ध महिला को किसी यात्री ने भर्ती करवाया था। उसके साथ परिजन नहीं होने के कारण थोड़ी कठिनाई आई है, लेकिन उसका इलाज किया जा रहा है साथ ही कपड़े के इंतजाम के लिए भी आदेश दे दिया गया है। जब उन्हें महिला को अस्पताल से बाहर निकालने के बारे में पूछा गया तो मामले की जांच करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+