OI Exclusive: Mukesh Sahani की पार्टी NDA से हाथ मिलाने वाली है?, VIP का क्या है चुनावी प्लान, जानिए पूरी बात
OI Exclusive, Mukesh Sahani VIP Party News: बिहार की सियासत में इस वक़्त जब 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज़ हो चुकी है, वहीं एक बड़ी चर्चा यह भी है कि मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी (VIP) एक बार फिर एनडीए (NDA) में शामिल हो सकती है।
इन अटकलों पर पार्टी के प्रवक्ता देवज्योति ने OneIndia Hindi से एक्सक्लूसिव बातचीत में बड़ा बयान देते हुए साफ़ कर दिया है कि VIP न तो NDA में जा रही है, न ही BJP के साथ गठबंधन का कोई सवाल है। आइए समझते हैं मौजूदा सियासी समीकरण क्या है?

बिहार की राजनीति में MBC, EBC और निषाद वोट बैंक पर गहरी पकड़ रखने वाली VIP पार्टी की भूमिका अहम होती जा रही है। हाल के दिनों में जब यह चर्चा गर्म हुई कि VIP एक बार फिर NDA का हिस्सा बन सकती है, तब इसे BJP की 'छोटे दलों को साथ लाने की रणनीति' के तौर पर देखा जा रहा था।
लेकिन OneIndia Hindi के सीनियर रिपोर्टर इन्ज़माम वहिदी से खास बातचीत में पार्टी के प्रवक्ता देवज्योति ने कहा, "हमारी पार्टी अपने बलबूते चुनावी तैयारी कर रही है। BJP से कोई गठबंधन नहीं होगा, और हम महागठबंधन का हिस्सा हैं। VIP अपनी राजनीतिक दिशा तय कर चुकी है।
यह बयान इसलिए भी अहम है क्योंकि VIP के प्रमुख मुकेश सहनी हाल के महीनों में कई क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं, जहां Nishad, Mallah और EBC समुदाय की आबादी निर्णायक भूमिका में है। इससे यह संकेत मिलता है कि VIP इस बार स्वतंत्र ताकत के तौर पर उभरने की रणनीति पर काम कर रही है।
विश्लेषकों की मानें तो BJP-VIP के रिश्ते में खटास 2022 में ही दिख चुकी थी, जब उपचुनावों के दौरान VIP को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। ऐसे में मौजूदा बयान से स्पष्ट है कि VIP अब स्वाभिमानी और आत्मनिर्भर राजनीति की ओर बढ़ रही है, जहां जातीय समीकरण और जमीनी संगठन उसकी सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं।
VIP प्रवक्ता का यह बयान बिहार की चुनावी राजनीति में एक नया संकेत देता है कि अब क्षेत्रीय दल अपनी स्पष्ट भूमिका और पहचान के साथ मैदान में उतरना चाहते हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि मुकेश सहनी की VIP कितनी सीटों पर दमखम से उतरती है और NDA बनाम महागठबंधन की लड़ाई में संघर्ष कितना तेज़ होता है।












Click it and Unblock the Notifications