बालासोर रेल दुर्घटना में बिहार के 43 लोगों की मौत, 44 लोग घायल और 88 लोग लापता- शाहनवाज आलम

Odisha Train Accident News Update: बालासोर ट्रेन हादसे में लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है। बिहार के कई लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

Odisha Balasore Train Accident News Update Hindi, 88 People Missing From Bihar News

Balasore Train Accident News: बालासोर ट्रेन हादसे में सैकड़ों लोगों की मौत और हज़ारों लोगों के जख्मी होने के साथ, कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आई है। वहीं बिहार के भी कई लोग अभी तक लापता बताए जडा रहे हैं। बिहार के विभिन्न ज़िलों से लोग बालासोर पहुंचकर अपनों की तलाश कर रहे हैं। बिहार के लोगों के लापता, जख्मी और मौत की खबर भी सामने आई है।

जश्मदीदों के मुताबिक आंकड़े ज्यादा हैं, लेकिन, बिहार सरकार के मंत्री शाहनवाज़ आलम ने कुछ और ही आंकड़ा बताया है। आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज आलम ने कहा कि इस घटना में प्रदेश के 43 लोगों की मौत हुई है, 44 लोग घायल और 88 लोग लापता हैं। वहीं इस बयान के बाद लोगों ने कहा कि सरकार के प्रति नाराज़गी ज़ाहिर की है।

आम लोगों का कहना है कि जितने भी लोग मरे, ज़ख्मी हुए या फिर लापता हैं, सरकार के मंत्री को चाहिए उनके परिजनों तक हादसे के शिकार लोगों को सही सलामत पहुंचा जाए। सरकार के मंत्री सिर्फ आंकड़े बताकर खामोश हो जाते हैं, इसके अलावा मदद के नाम पर उनके ज़ुबान से कुछ भी नहीं निकलता है।

बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे के चश्मदीदों ने बताया जब हादसा हुआ था तो कैसे मंज़र था। उन्होंने बताया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस से वह लोग चेन्नई जा रहे थे। शाम के वक्त अचानक तेज़ आवाज़ आई और बॉगी बिखरते हुए दूसरे कोच पर चढ़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से खिड़की का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।

कांच टूटने की वजह से कई लोग जख्मी हो गए, प्राथमिक इलाज के बाद सरकारी व्यवस्था के ज़रिए वह लोग अपने घर पहुंचे। हादसे में घायल हुए संजय ने बताया कि वह लोगो नाश्ता कर आराम कर रहे थे। अचानक जोरदार धक्का लगा और तेज़ आवाज़ के साथ तुरंत में पूरा नज़ारा ही बदल गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+