1 मार्च 1987 को हुई थी स्थापना, CM नीतीश कुमार ने Nalanda Open University को फिर से किया ज़िंदा
Nalanda Open University News: बिहार में चुनावी सरगर्मियों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को नालंद दौरे पर हैं। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार NOU का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मलमास मेले पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नालंदा दौरे से ज़िले के लोगों में काफी खुशी का माहौल है। उन्हों ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने नालंदा विश्वविद्यालय को ज़िंदा करने के साथ ही ज़िला के गौरव को वापिस ला दिया है। इतिहास में दबी पहचान वापस मिल गई है।

आपको बता दें कि नालंदा के सिलाव प्रखंड स्थित Nalanda Open University (NOU) दफ्तर भवन का सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को उद्घाटन करने वाले हैं। 1 मार्च 1987 को स्थापित की गई विश्विद्यालय को 36 सालों के बाद खोला जा रहा है। ग़ौरतलब है कि 10 एकड़ ज़मीन में 116.65 करोड़ की लागत नालंदा ओपेन यूनिवर्सिटी भवन तैयार किया गया है।
नालंदा खुला विश्वविद्यालय के अंदर प्रशासनिक भवन, एकेडमिक बिल्डिंग, वीसी बंगला, प्रो वीसी बंगला, प्रोफेसर और स्टाफ़ के अलावे छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल का भी निर्माण किया गया है। ग़ौरतलब है कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का नज़ारा नालंदा महाविहार जैसा है। वहीं अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस गेस्ट हाउस और डाइनिंग हॉल भी तैयार किया गया है।
Nalanda Open University के VC डॉ. के सिंह ने बताया कि पटना स्थित दफ्तर से सभी दस्तावेज़ों और दूसरी चीज़ों को नालंदा शिफ्ट किया जा रहा है। फिलहाल पटना में भी Nalanda Open University की ब्रांच कामकाज देखती रहेगी। आपको बता दें कि Nalanda Open University के उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश कुमार राजगीर का रुख करेंगे, जहां मलमास मेले पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म औ स्मारिका का भी लोकार्पण करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications