आखिर भाजपा के सामने झुके नीतीश कुमार, बदले गए लखीसराय के डीएसपी

पटना, 18 मार्च: बिहार सरकार ने लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार को हटा दिया है। गृह मंत्रालय भी संभाल रहे नीतीश कुमार ने शुक्रवार को सैयद इमरान मसूद को लखीसराय का डीएसपी नियुक्त करने के आदेश जारी किए हैं। लखीसराय डीएसपी को हटाए जाने को लेकर काफी समय से भाजपा और नीतीश कुमार में ठनी हुई थी। इस बात पर विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्पीकर विजय कुमार के बीच बहस भी देखने को मिली थी।

 लखीसराय के डीएसपी

बिहार गृह विभाग ने शुक्रवार को तीन पुलिस अफसरों का तबादला किया है। लखीसराय के डीएसपी रंजन कुमार को मोतिहारी भेजा गया है। आइपीएस सैयद इमरान मसूद लखीसराय के डीएसपी बनाए गए हैं। दानापुर के डीएसपी आइपीएस अभिनव घिमन को बनाया गया है। भाजपा नेता, बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय एसडीपीओ को हटाने की जिद पर अड़े थे लेकिन नीतीश सरकार उनको बनाए रखना चाहती थी। आखिरकार विजय सिन्हा की चली और नीतीश कुमार को रंजन कुमार को हटाना पड़ा।

क्या था स्पीकर विजय सिन्हा और नीतीश कुमार में विवाद

बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से बीजेपी के विधायक हैं। हाल ही में लखीसराय में सरस्वती पूजा के एक कार्यक्रम में कोरोना नियमों के उल्लंघन के आरोप में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनको विजय सिन्हा का करीबी बताया गया था। विजय सिन्हा का कहना था कि जब उन्होंने इस मामले में डीएसपी से बात की तो उनके साथ ठीक बर्ताव नहीं हुआ। सिन्हा लगातार रंजन कुमार के तबादले की मांग कर रहे थे, भाजपा ने विधानसभा में भी इस बात को उठाया लेकिन नीतीश इस पर भड़क गए थे।

विधासनभा में स्पीकर और नीतीश कुमार के बीच नोकझोंक का वीडियो काफी वायरल भी हुआ था। जिसके बाद सिन्हा पुलिस अफसर को हटाए जाने पर अड़ गए थे। कई दिन की तनातनी के बीच आखिरकार भाजपा के सामने जदयू झुकी और अफसर का तबादला किया गया।

आखिर भाजपा के

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+