Bihar Politics: Nitish Kumar के साथ इन मंत्रियों ने ली शपथ, जानिए उम्र और ख़ास बातें

Bihar Nitish Cabinet New Minister: बिहार में तख्ता पलट हो चुका है, जदयू नेता नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार ने बिहार में एनडीए के साथ जाकर नई सरकार बनाते हुए भाजपा का कमल खिला दिया है।

बिहार में बदले सियासी समीकरण पर सियासी पारा चढ़ चुका है। 128 विधायकों के समर्थन के साथ बिहार में नीतीश कुमार ने नई सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने डिप्टी सीएम की शपथ ली है।

Nitish Kumar took oath as Bihar CM for the 9th time, Samrat Chaudhary Became Deputy CM, know details

बिहार में कुल 9 लोगों ने शपथ ली है। इस सूची में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन (पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के पुत्र) का वाम भी शामिल है। आपको बता दें कि HAM के चार विधायक हैं और जीतन मांझी ने 2 मंत्री पद की मांग की है। वहीं एक निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह का भी नाम शामिल है।

बिहार की नई सरकार में बनें मंत्रियों की उम्र और उनके बारे में कुछ रोचक बात जानते हैं। सबसे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात करें तो उनकी उम्र 72 साल है, 1 मार्च 2024 को वह 73 साल के हो जाएंगे। नीतीश कुमार का जन्म पटना के करीब बख्तियारपुर में हुआ था।

सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर 1968 में बिहार के मुंगेर ज़िले में हुआ था। वह अभी 55 साल के हैं, 16 नवंबर 2024 को 56 साल को हो जाएंगे। वहीं विजय कुमार सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 में लखीसराय में हुआ था। डॉ प्रेम कुमार का जन्म 5 अगस्त 1955 को बिहार के गया जिले में हुआ था।

विजय कुमार चौधरी का जन्म 8 जनवरी 9571 को दलसिंह सराय में हुआ था। वह जदयू पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। विजेन्द्र प्रसाद यादव का जन्म 10 अक्टूबर 1946 को हुआ था। वह सुपौल से ताल्लुक रखते हैं। उनक पार्टी जदयू है। श्रवण कुमार 20 अगस्त 1957 को बिहार के नालंदा ज़िले में पैदा हुए। जदयू से ताल्लुक रखते हैं।

संतोष कुमार सुमन, बिहार के पूर्वी सीएम जीतन राम मांझी के बेटे हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। 10 फरवरी 1976 को उनका जन्म बिहार के गया ज़िले में हुआ। इसके अलावा सुमित कुमार सिंह की पैदाइश 2 जनवरी 1984 को हुई। उनका ताल्लुक जमुई जिले से है। वह बतौर निर्दलीय विधायक चुने गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+