बीजेपी से बोले नीतीश, साथ आ गए हैं तो दिखना भी चाहिए,50-60 करोड़ से क्या होगा?
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी को साथ आने को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा है कि हम साथ आ गए हैं तो वो साथ दिखना बी चाहिए। नीतीश कुमार ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को साथ आने की बधाई ही और कहा कि हम आप साथ आ गए हैं तो वो साथ दिखना भी चाहिए।

नीतीश ने केंद्र सरकार द्वारा बिहार के अधिनस्थ अदालतों के त्वरित न्याय दिलाने के लिए उदारतापूर्वक राशि का आवंटन करने को कहा। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश ने रविशंकर प्रसाद से कहा कि अब जदयू-भाजपा साथ साथ आ गए हैं। ये परिलक्षित भी होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि बिहार में अधिनस्थ अदालतों को सुदृढ बनाने के लिए 50, 60 या 70 करोड रूपये दिए जाएंगे, लेकिन इससे उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। नीतीश ने कहा कि आप केंद्र में है तो उदारतापूर्वक राशि का आवंटन करें।












Click it and Unblock the Notifications