मैं सच्चे अर्थों में गांधी जी के शब्दों का पालन करता हूं: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री पर प्रचार पर भारी खर्च को लेकर निशाना साधा है।
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वो सच्चे अर्थों में महात्मा गांधी के ट्रस्टी हैं क्योंकि वो सरकारी पैसे को अपना नहीं समझते हैं जैसे दूसरे लोग समझते हैं।

नीतीश ने केंद्र सरकार पर अपने विज्ञापनों में बड़ी मात्रा में पैसा खर्च करने को लेकर जमकार निशाना साधा, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता के पैसा का गलत इस्तेमाल कर रही है।
नीताश कुमार राज्य में तकरीबन 50 लाख घरों को फ्री बिजली कनेक्शन दिए जाने के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। नीतीश ने कहा कि हम अपनी योजनाओं के प्रचार के लिए सरकारी पैसे को नहीं बहाते हैं।
नीतीश ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि खुद को जनता के पैसे का ट्रस्टी समझना चाहिए ना कि मालिक। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि हम खुद को ट्रस्टी समझते हैं इसलिए सरकारी पैसे को विज्ञापन में नहीं बहाते।
केंद्र पर लगाया प्रचार में सरकारी पैसे के इस्तेमाल का आरोप
नीतीश ने कहा कि हम दिन-रात यात्राएं करते हैं और लोगों से मिलते हैं, वहीं केंद्र सरकार लगाातर अपने प्रचार के लिए करोड़ो रुपये बहा रही है। उन्होंने कहा कि जमीन पर काम करने की जगह केंद्र बस प्रचार में जुटा रहता है।
नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के नुकसान को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि कई गलत तरह के अभियान सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। नीतीश ने कहा कि सोशल मीडिया के दुष्प्रचार की वजह से भी ब्रिटेन यूरोपीय संघ से बाहर हो गया।
नीतीश कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया का हवाला देकर कुछ न्यूज चैनल खबर चला देते हैं, जो कि अपरिपक्वता को दर्शाता है, ऐसा नहीं होना चाहिए।
नीतीश ने कहा कि ये जरुरी है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से चीजों को लेकर प्रोपेगेंडा ना किया जाए। इससे कई बार लोग भ्रमित हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications