Nitish Kumar ने भाजपा प्रमुख सम्राट से पूछा- पगड़ी क्यों पहनते हो? जवाब मिला- आपको CM पोस्ट से हटाने के लिए
Nitish Kumar ने बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी से सवाल किया कि वे पगड़ी क्यों पहनते हैं? इस पर बीजेपी चीफ ने उन्हें जवाब दिया कि मुख्यमंत्री को पद से हटाने के लिए वे पगड़ी पहनते हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा प्रमुख के बीच जुबानी तकरार विधानसभा में हुई। बता दें कि नीतीश कुमार ने भाजपा से अलग होकर राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। भाजपा से अलगाव के बाद नीतीश सरकार और भाजपा की तकरार अक्सर होती रहती है।

सम्राट चौधरी ने कहा, जिस दिन नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से हट जाएंगे, वे पगड़ी पहनना छोड़ देंगे। भाजपा अध्यक्ष ने इसके बाद भी नीतीश पर कटाक्ष जारी रखा और कहा, इस काम के लिए उन्हें उनका आशीर्वाद भी चाहिए।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा के मॉनसून सेशन में जमकर हंगामा हो रहा है। करप्शन के गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा नेता सीएम नीतीश कुमार की सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांग रहे हैं। नीतीश की कैबिनेट में तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सबसे बड़े नेता हैं।
बुधवार को बिहार विधान परिषद में जब नीतीश और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आमना सामना हुआ तो दोनों के बीच तीखी जुबानी तकरार हुई। नोकझोंक के दौरान नीतीश ने भाजपा प्रमुख से पूछा, सर में पगड़ी क्यों बांधते हैं। इस पर जदयू नेता और सीएम नीतीश को करारा जवाब भी मिला।
-
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Nitish Kumar Resignation: 20 साल बाद ‘नीतीश युग’ का अंत! इस्तीफा देकर बदली सियासत, CM से राज्यसभा तक पूरा सफर -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, चुने गए बीजेपी विधायक दल के नेता, कल होगा शपथ ग्रहण -
Nitish Kumar Resignation: नीतीश कुमार को इन 5 योजनाओं ने बनाया देश का 'सुशासन बाबू', केंद्र ने भी किया लागू -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
Bihar New CM: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट की ताजपोशी! पूरा 'गेमप्लान' लीक, मिनट-टू-मिनट शेड्यूल -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications