LIVE: सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मुद्दे पर महागठबंधन में जारी घमासान में नया मोड़ आ गया है। बुधवार को जेडीयू और आरजेडी दोनों पार्टियों ने ही विधायक दल की बैठक की।

पटना (बिहार)। बिहार में सियासी घटनाक्रम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके नीतीश कुमार को बधाई दी है। इससे पहले जेडीयू विधायक दल की अहम बैठक के तुरंत बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

LIVE: सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा, पीएम मोदी ने दी बधाई

तेजस्वी यादव के मुद्दे पर टूट गया महागठबंधन

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के मुद्दे पर महागठबंधन में जारी घमासान में नया मोड़ आ गया है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और इस्तीफा दिया। नीतीश कुमार के इस्तीफे के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उनको बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा कि भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में जुड़ने के लिए नीतीश कुमार जी को बहुत-बहुत बधाई। सवा सौ करोड़ नागरिक ईमानदारी का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं।

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग जेडीयू की ओर से लगातार की जा रही थी लेकिन आरजेडी तेजस्वी यादव के इस्तीफे को लेकर तैयार नहीं हुए। इस बीच बुधवार को जेडीयू की बैठक के बाद नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और तुरंत ही इस्तीफा दे दिया है।

हालांकि इससे पहले आरजेडी विधायक दल की बैठक के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने साफ किया था कि तेजस्वी यादव इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने ये भी कहा कि नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं। उनसे बातचीत चल रही है। लालू यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार भी तेजस्वी के इस्तीफे की बात नहीं की। तेजस्वी के इस्तीफे के मुद्दे पर आरजेडी के दो टूक फैसले के बाद जदयू विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है और राजभवन पहुंचकर इस्तीफा दे दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+