बिहार में फिर से भाजपा का साथ पाने की कोशिश में लगे नीतीश कुमार!

लालू यादव की पार्टी आरजेडी के साथ बढ़ी तनातनी। नीतीश कुमार ने खोले बातचीत के दरवाजे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा के साथ फिर से तार जोड़ने की कोशिशों में लग गए हैं और उन्होंने इसके लिए पर्दे के पीछे की बातचीत के दरवाजे खोल दिए हैं।

nitish kumar

भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना तलाशने में लगे नीतीश

संडे गार्डियन ने विश्वस्त सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं की तलाश में लग गए हैं। इसके लिए उन्होंने बातचीत का चैनल खोल दिया है।

हाल में महागठबंधन के साथी लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के साथ नीतीश कुमार की तनातनी बढ़ी है। माना जा रहा है कि इसी वजह से नीतीश ने यह कदम उठाया है।

दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ मिल रहे जेडीयू नेता

संडे गार्डियन ने रिपोर्ट दी है कि एक वरिष्ठ जेडीयू नेता जो कि डॉक्टर भी हैं, वे दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर फिर से गठबंधन करने का रास्ता तलाश रहे हैं।

भाजपा के प्रति नरम हुआ जेडीयू का रवैया

सूत्रों का कहना है कि भाजपा के प्रति जेडीयू के रुख में नर्मी आई है। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था तब सांप्रादियकता का मुद्दा उठाकर जेडीयू ने गठबंधन के पुराने साथी से किनारा कर लिया था।

शहाबुद्दीन की वजह से नीतीश और लालू के बीच तनाव

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और डॉन शहाबुद्दीन ने जेल से छूटने के बाद नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने नीतीश कुमार के बारे कहा था कि वह परिस्थितियों की वजह से मुख्यमंत्री बने और लालू उनके नेता हैं। इससे लालू की पार्टी से नीतीश की नाराजगी बढ़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+