'नीतीश कुमार को शराब की होम डिलिवरी से मिल रहा है पैसा', बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा दावा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अवैध शराब के कारोबार से पैसे लेने का आरोप लगा है। यह आरोप बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने लगाया है और प्रशासन पर शराब माफिया से साठगांठ का भी दावा किया है।

Nitish is getting money from home delivery of liquor in Bihar, state BJP President Samrat Chaudharys serious allegation

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य में शराब के अवैध कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि शराब घोटाले का पैसा मुख्यमंत्री तक पहुंच रहा है। यही नहीं उन्होंने सीएम नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड पर भी 10,000 करोड़ रुपए के अवैध शराब घोटाले में शामिल होने का भी दावा किया है।

नीतीश शराब की होम डिलिवरी से मिल रहा है पैसा-सम्राट चौधरी
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक बिहार भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है, 'आज हर घर में शराब पहुंच गई है और नीतीश कुमार को होम डिलिवरी के माध्यम से पैसा मिल रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी अवैध शराब से 10,000 करोड़ रुपए का घोटाला कर रही है।'

शराब माफिया से मिला हुआ है प्रशासन- बिहार बीजेपी अध्यक्ष
सम्राट चौधरी ने बिहार में अवैध शराब को लेकर आगे भी बड़े दावे किए हैं। उन्होंने कहा, 'प्रशासन शराब माफिया से मिला हुआ है और सारे पैसे जेडीयू के खाते में भेजा जा रहा है.....इसलिए आज हम संकल्प लेते हैं कि 2024 में हम बिहार में पूर्ण बहुमत से जीतेंगे।'

बिहार में 2016 से लागू है शराबबंदी
गौरतलब है कि 2016 में जब नीतीश कुमार लालू यादव की पार्टी आरजेडी के सहयोग से सीएम थे, तब उन्होंने बिहार में शराबबंदी लागू की थी। बिहार में शराबबंदी नीति के तहत इसका निर्माण, व्यापार, भंडराण, ढुलाई, बिक्री और इस्तेमाल सब प्रतिबंधित है।

बिहार में जहरीली शराब से जा चुकी है कई लोगों की जान
वैसे पिछले सात वर्षों में सख्त शराबबंदी कानून लागू रहने के बावजूद इस ड्राई स्टेट में अनेकों लोगों की जान जहरीली शराब पीने से हो चुकी है और अवैध शराब के धंधे को लेकर आए दिन खबरें आती रही हैं।

7,49,000 लोगों की गिरफ्तारी हुई
इस साल मार्च में बिहार सरकार के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी, 2023 तक शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में वहां 7,49,000 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि इस साल फरवरी तक इस मामले में सजा मिलने की दर 21.98% थी।

शर्तों के आधार पर मुआवजा देने की कही थी बात
पिछले दिनों जहरीली शराब पीने से जिन गरीबों की मौत हुई थी, उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शर्तों के आधार पर निकटम रिश्तेदार को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया था।

सीएम का यह बयान तब जाकर सामने आया था, जब जहरीली शराब पीकर एक के बाद एक करके मोतिहारी में 26 लोगों ने दम तोड़ दिया था। पीटीआई के अनुसार उन्होंने कहा था, 'हमने प्रत्येक मृतक के परिजन को 4 लाख रुपए की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने का फैसला किया है।'

लेकिन, 'यह रकम परिवार वालों को सिर्फ तभी दी जाएगी, जब वह संबंधित जिलाधिकारी को लिखित में देंगे कि मौत अवैध शराब पीने के बाद हुई है। उन्हें वह स्रोत भी बताना होगा, जहां से शराब खरीदी गई थी।'

Recommended Video

    पटना : शराबबंदी के नाम पर हो रही बिहार में धन की उगाही, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने साधा निशाना

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+