लालू से छुटकारा पाने का ये है नीतीश का प्लान, भिजवा दिया संदेशा!

नीतीश कुमार यह तो चाहते हैं कि तेजस्वी यादव इस्तीफा दें लेकिन ऐसे किसी भी हालात में अगर महागठबंधन पर कोई आंच आती है तो वो इसका ठीकरा अपने ऊपर नहीं फूटने देना चाहते।

पटना। बिहार में मचे सियासी घमासान के बीच एक बार फिर महागठबंधन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मंगलवार को पटना में हुई जेडीयू सांसदों और विधायकों की बैठक के बाद नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में साफ कर दिया है कि लालू यादव को सरकार बचाए रखने के लिए अपने बेटे तेजस्वी यादव का इस्तीफा दिलाना ही होगा। नीतीश ने बैठक में कहा कि तेजस्वी को अपने ऊपर लगे आरोपों का सबूतों के साथ जवाब देना चाहिए।

आरजेडी पर महागठबंधन बचाने का दबाव

आरजेडी पर महागठबंधन बचाने का दबाव

पटना में अपने आवास पर बुलाई गई बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सांसदों और विधायकों से कहा, 'मैं अपने आदर्शों से समझौता नहीं करूंगा। भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी सहन नहीं करने के अपने संकल्प पर मैं दृढ हूं। नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव से सीधे इस्तीफा ना मांगकर उन्हें अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए कहा है। यानी एक तरह से नीतीश ने आरजेडी और कांग्रेस पर महागठबंधन बचाए रखने का दबाव बना दिया है।

तेजस्वी का इस्तीफा चाहते हैं नीतीश

तेजस्वी का इस्तीफा चाहते हैं नीतीश

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार यह तो चाहते हैं कि तेजस्वी यादव इस्तीफा दें लेकिन ऐसे किसी भी हालात में अगर महागठबंधन पर कोई आंच आती है तो वो इसका ठीकरा अपने ऊपर नहीं फूटने देना चाहते, इसीलिए उन्होंने गेंद कांग्रेस और आरजेडी के पाले में डाल दी है। आरजेडी के नेता भी यह मान रहे हैं कि उनके पास इस मामले में ज्यादा विकल्प नहीं हैं। बिहार भाजपा पहले ही नीतीश कुमार को बाहर से समर्थन देने का प्रस्ताव रख चुकी है।

भाजपा दे चुकी है नीतीश को ऑफर

भाजपा दे चुकी है नीतीश को ऑफर

जेडीयू के नेता अजय आलोक ने भी बुधवार को तेजस्वी यादव के मुद्दे पर कहा, 'एफआईआर का जवाब कोर्ट और जनता दोनों को देना होता है। महागठबंधन चलाने की जिम्मेदारी सबकी है। एफआईआर का जवाब सबूतों के साथ जनता के बीच देना होगा ताकि जनता के बीच एक समझ बने और आरजेडी को यह कार्य करना होगा, यह कोई आरोप नहीं हैं, एफआईआर है।

आरजेडी अब क्या करेगी?

आरजेडी अब क्या करेगी?

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को पटना में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर विधायकों की बैठक बुलाई थी। बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि लालू के बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। आरजेडी नेताओं ने लालू यादव और उनके परिवार पर पड़े सीबीआई के छापों को भाजपा की साजिश बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+