Bihar News: ट्रेन की AC कोच में मुफ़्त में सफर की सौगात, क्या है जन प्रतिनिधियों की राय, जानिए
Bihar News: बिहार में आगामी चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है, पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी-अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। वहीं सीएम नीतीश कुमार भी आगामी चुनाव के मद्देनज़र सियासी ज़मीन मज़बूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इसी क्रम में नीतीश सरकार ने प्रदेश के त्रि-स्तरीय जन प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफ़ा दिया है।
नीतीश सरकार द्वारा त्रि-स्तरीय जन प्रतिनिधियों को ट्रेन के एसी कोच में मुफ्त यात्रा की सौगात दी गई है। इसके तहत जिला परिषद मेंबर, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड उपप्रमुख, मुखिया और सरपंच को सेकेंड एसी में मुफ्त में सफर की सौगात दी है।

नीतीश सरकार द्वारा मिली सौगात पर वन इंडिया से बातचीत में सरिता कुमारी (प्रखंड उपाध्यक्ष, पंच-सरपंच संघ बरौनी) ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा लिया गया फ़ैसला सही है, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त तो जब ही पता चल पाएगी जब इस सुविधा का लाभ लेकर देखंगे।
मौजूदा समय में इस योजना में एक ख़ामी यह दिख रही है कि, उप सरपंच को थर्ड क्लास में सफ़र की सुविधा दी जा रही है। कैटेगरी वाइज़ के एतबार से सेकंड क्लास में सरपंच के साथ वाली कैटेगरी की सुविधा मिलनी चाहिए थी। वहीं दूसरी ख़ामी है कि सरकार को कम से कम पंचायत प्रतिनिधि के साथ एक अटेंडेंट को भी मुफ्त में सफर की सुविधा दी जानी चाहिए थी।
जन प्रतिनिधि किसी भी कार्य के लिए कहीं सफर करते हैं तो उनके साथ अटेंडेंट भी होता है। सरकार ने सिर्फ़ जन प्रतिनिधियों को मुफ्त में सफर की सुविधा दे रही है। अब अगर सफर पर जाएंगे तो अटेंडेंट के लिए टिकट की राशि त देनी पड़ेगी। यह तो ऐसा ही लग रहा है कि 'जात भी गंवाए, भात भी ना खाएं'। सरकार को सुविधा देनी है तो पूरी तरह से दे, यह तो सिर्फ़ नाम कमाने के लिए योजना लग रही है।
आपको बता दें कि बिहार सरकार की इस योजना के तहत ट्रेन की फर्स्ट क्लास एसी बॉगी में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सफ़र कर सकेंगे। जिला परिषद सदस्य से लेकर पंचायत समिति सदस्य ( प्रखंड प्रमुख, प्रखंड उपप्रमुख, मुखिया और सरपंच) सेकेंड क्लास एसी में सफर कर पाएंगे। वहीं पंचायत समिति सदस्यों के साथ उप सरपंच और पंच थर्ड एसी में सफर कर पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications