Phulwari Sharif मामले में एनआईए ने बिहार में कई जगह की छापेमारी
Phulwari Sharif मामले में NIA ने बिहार में कई जगह की छापेमारी
पटना, 28 जुलाई: फुलवारी शरीफ में उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में एनआईए ने गुरुवार 28 जुलाई को बिहार के कई जिलों में छापेमारी कर रही है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, एनआईए की टीमें दरभंगा के शंकरपुर गांव पहुंचीं हैं।
Recommended Video

फुलवारी शरीफ टेरर मामले को एनआईए ने 25 जुलाई को टेकओवर कर लिया था और इस मामले से जुडे सभी दस्तावेज ले लिए थे। इस मामले की जांच के लिए आज यानी 28 जुलाई को एनआईए की कई टीमों ने बिहार के कई जिलों में छापेमारी की। एनआईए की टीम पीएफआई संरक्षक अतहर परवेज के पटना स्थित घर पर पहुंची और छापेमारी की। बता दें कि इस मामले में पटना पुलिस पहले ही अतहर को गिरफ्तार कर चुकी है, फिलहाल वो जेल में बंद है।
पटना के साथ-साथ दरभंगा के शंकरपुर गांव, मोतिहारी, नालंदा में भी एनआईए की टीमों ने आरोपियों के घर पर छापेमारी की है। वहीं किशनगंज और अररिया से भी रेड की खबर आ रही है। खबर के मुताबिक, एनआईए की टीम नूरुद्दीन जंगी के परिवार वालों से भी पूछताछ कर ही है। वहीं, दूसरी टीम सिंहवाड़ा के शंकरपुर के सनाउल्लाह उर्फ आकिब और मुस्तिकिम के घर छापेमारी कर रही है।
ऐसा बताया जा रहा है कि तीनों पीएफआई के सक्रिय सदस्य हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटना में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ होने के बाद, 26 संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, जो पीएफआई के सक्रिय सदस्य भी थे। तो वहीं, पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तर कर चुकी है और बाकी फरार हैं। इतना ही नहीं, आतंकी मॉड्यूल का खुलासा 11 जुलाई को अतहर परवेज और झारखंड पुलिस के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद जलालुद्दीन की गिरफ्तारी के साथ हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications