New Barauni Junction: नशे में धुत होकर टिकट काट रहा था सरकारी मुलाज़िम, नौकरी पर गिर सकती है गाज
New Barauni Junction: बिहार में बेशक शराबबंदी है, लेकिन आए दिन सरकार के दावों की पोल खुल रही है। बेगूसराय जिला के न्यू बरौनी जंक्शन पर शराब के नशे में सरकारी मुलाज़िम टिकट काटते हुए पकड़ा गया है।

New Barauni Junction: बिहार के बेगुसराय ज़िले से सरकार के व्यवस्था को मुंह चिढ़ाती हुई तस्वीर सामने आई है। जहां न्यू बरौनी जंक्शन पर सरकारी मुलाज़िम शराब के नशे में धुत हो कर टिकट काट रहा था। सोशल मीडिया पर मुलाज़िम का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
Recommended Video
जीआरपी बरौनी थानाअध्यक्ष इमरान आलम ने वन इंडिया हिंदी को बताया कि सुबह में सूचना मिली थी नशे में धुत होकर न्यू बरौनी जंक्शन पर एक मुलाज़िम टिकट काट रहा है। सुबह यात्री कोसी एक्सप्रेस ट्रेन का टिकट कटाने काउंटर पहुंचे थे, इस दौरान उन्होंने मुलाज़िम को नशे में धुत पाया।
वहां मौजूद यात्रियों ने सरकारी मुलाज़िम की हरकत को कैमरे में क़ैद कर लिया। वहीं मामले की सूचना बरौनी जीआरपी को दी गई। इसके टीम ने जंक्शन पर जाकर बुकिंग क्लर्क को हिरासत में लिया। आरोपी की पहचान इसकारी पुर (कांटी थाना क्षेत्र, मुजफ्फरपुर) निवासी दीपू कुमार के रूप में हुई है।
आरोपी के पिता का नाम शत्रुघ्न साह है। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद सदर अस्पताल जांच के लिए ले जाया गया। जांच के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी के खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई की जा रही है। वहीं वायरल वीडियो पर लोगों ने कहा सरकार के सारे दावे खोखले हैं, ज़मीन पर कोई भी वयवस्था दुरुस्त नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications