Bihar NEET paper leak: नीट पेपर लीक का सरगना राकेश रंजन हुआ अरेस्ट, 10 दिन की CBI रिमांड में खोल सकता है राज़
NEET paper leak case in Bihar: बिहार के नीट पेपल लीक मामले के मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी को केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी राकेश को पटना में पुलिस ने हिरासत में लिया है।
नीट पेपर लीक के प्रमुख आरोपी रॉकी की 10 दिन की रिमांड सीबीआई को मिली है। सीबीआई को मिली दस की रिमांड में पूछताछ के दौरान बिहार पेपर लीक मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

बता दें गुरुवार को रॉकी को अरेस्ट करने के बाद सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने दस दिन की रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। इस दस दिन की पूछताछ में केंद्रीय जांच एजेंसी रॉकी से गहन पूछताछ करने वाली है।
सीबीआई की पूछताछ के दौरान उम्मीद जताई जा रही हे कि बिहार नीट पेपर ली मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और इस पूरे नेटवर्क में शामिल लोगों के बारे में भी रॉकी से जानकारी मिलेगी।
नीट पेपर लीक मामले में कई छात्रों और उनके परिवारों ने इस मामले में शिकायतें दर्ज कराई थीं। ये मामला सामने आने के बाद से ही सीबीआई इसककी जांच कर रही है
सीबीआई ने इस केस के संबंध में कई जगह छापेमारी की थी, जिसमें कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी रॉकी नहीं मिल रहा था आज गुरुवार को सीबीआई ने पटना में उसके अरेस्ट कर लिया।
इस मामले में छात्रों और उनके अभिभावकों ने सीबीआई की कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। अभिभावक चाहते हैं कि दोषियों को कड़ी सजा मिले ताकि हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।
सीबीआई अब रॉकी से निकलवाएगी पूरा सच
सीबीआई अब रॉकी से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। एजेंसी का मानना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान करना जरूरी है। रॉकी से पूछताछ के साथ सीबीआई अन्य संदिग्धों को भी अरेस्ट करने वाली है ताकि बिहार में पेपर लीक से जुड़ें पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।












Click it and Unblock the Notifications