बिहारः घर में घुसे बदमाशों ने बेटे का काटा गला तो पिता ने मरने का नाटक कर बचाई अपनी जान, लूट कर ले गए गहने

नवादा। बिहार के नवादा जिले के बुंदेलखंड थाना क्षेत्र के डोभरा मोहल्ले में अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने एक घर में भीषण डकैती के दौरान व्यवसायी के बेटे का गला काट दिया। यह घटना सोमवार की देर रात की है। अपराधी जेवर, नकद, मोबाइल, लैपटॉप अपने साथ लेकर चले गए। थोक किराना व्यवसायी सत्यानंद प्रसाद के घर में बीती रात अपराधियों ने खिड़की तोड़ी और दूसरे मंजिल में घुस गए।

nawada goons did murder of son before loot and attack on his father

अपराधियों ने सबसे पहले उनके एकलौते बेटे के कमरे में घुसकर पहले उसकी गला काट कर निर्मम हत्या कर दी। जिस वक्त अपराधी घर में घुसे बेटा फोन चला रहा था। इसके बाद अपराधी घर में रखा लैपटॉप, कंप्यूटर, मृतक बेटे का मोबाइल फोन, नगद और जेवरात ले लिया। घर के मालिक और किराना व्यवसायी सत्यानंद प्रसाद ने बताया कि दो अपराधी उनके कमरे में घुस गए और उनके सर पर लगातार हमला करने लगे।

उनके हाथ-पैर को अपराधियों ने बांध दिया। इस दौरान सत्यानंद प्रसाद ने मरने का नाटक किया तो अपराधी उन्हें मृत समझकर छोड़ दिया। इसके बाद जब अपराधी चले गए तो उन्होंने बेटे के कमरे में जाकर देखा तो उसकी लाश पड़ी हुई थी। घटना के बाद सत्यानंद प्रसाद ने घरवालों को इस घटना की जानकारी दी। अपने आस-पड़ोस एवं संबंधियों को जानकारी देने के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी।

nawada goons did murder of son before loot and attack on his father

फिर पुलिस देर रात पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मौके से एक फरसा भी बरामद किया है। घटना की सघन जांच के लिए डॉग दस्ता एवं फॉरेंसिक की टीम को बुलाया जा रहा है।

मृतका की बहन रागिनी कुमारी गृहस्वामी सत्यानंद प्रसाद एवं अन्य लोग ऐसी आशंका जता रहे हैं कि उनके बेटे ने अपराधियों को पहचान लिया होगा इसलिए उसका भेद न खुल पाए इसी कारणवश रौशन की हत्या कर दी गयी। रोशन राजगीर के सरस्वती विद्या मंदिर का छात्र था और लॉकडाउन के बाद से घर में ही रह रहा था। गृह मालिक सत्यानंद प्रसाद ने बताया है कि वो एक अपराधी को पहचानते हैं और पुलिस को भी इसकी सूचना दी है।

nawada goons did murder of son before loot and attack on his father

बुंदेलखंड थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के अनुसंधान के लिए डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक की टीम को बुलाया जा रहा है। फिलहाल जिस कमरे में हत्या हुई है उस कमरे को लॉक कर दिया गया है ताकि कुछ महत्वपूर्ण सुराग वहां मिल सके। घायल व्यवसायी सत्यानंद प्रसाद को डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए पटना रेफर कर दिया है।

परिवार के सदस्यों ने यह भी आशंका जताई है कि कोई पहचान का ही व्यक्ति उनके घर में घुसा है और घर में रखे सभी सामान जेवर एवं नगद लेकर भागा है, क्योंकि अपराधी वैसी जगह से नकद, जेवर लेकर भागे हैं जो केवल घर के सदस्य ही जानते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+