नवादाः चुनाव प्रचार कर लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, चार बच्चों की मौत

नवादा। बिहार के नवादा जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के कझिया अस्मा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चुनाव प्रचार से लौट रही गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिसमें चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चौथे चरण का मतदान जिले के अकबरपुर प्रखंड में होना है। उसी को लेकर प्रत्याशी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए हैं। लेदहा पंचायत की पंचायत समिति उम्मीदवार निर्मला देवी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहा वाहन सोमवार को कझिया गांव प्रचार के लिए जा रहा था। यह प्रचार वाहन डीजे बॉक्स के साथ निकला था। गांव के बच्चे उस वाहन पर लटक गए।

nawada bihar panchayat election campaigning vehicle overturned four children died

इस दौरान अस्मा कझिया गांव के बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे गांव के चार बच्चे की वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई। वहीं कुछ बच्चे आंशिक रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक नशे में धुत ड्राइवर प्रचार वाहन को चला रहा था। दुर्घटना के बाद आरोपित चालक फरार हो गया। मृतक सभी बच्चे लेदहा गांव के रहने वाले थे। बच्चों की पहचान राजकुमार, सचिन कुमार, संतोष कुमार और सौरभ कुमार के रूप में हुई है।

वहीं इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक बच्चों के घर में मातम पसरा हुआ है। एक साथ गांव के चार घरों का चिराग बुझ जाने से मातम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अकबरपुर पुलिस को जी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर चारों शवों को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+