Nand Kishore Yadav: कौन हैं बिहार के नए विधानसभा अध्यक्ष बनने वाले नंद किशोर यादव?
New Speaker of Bihar Vidhan Sabha: बिहार में कई दिन से चल रहे सियासी ड्रामे के बीच अब नया विधानसभा अध्यक्ष मिलने वाला है। नंद किशोर यादव को यह जिम्मेदारी मिलने जा रही है।
दरअसल, बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। सत्ता पक्ष को 129 वोट मिले जबकि विपक्ष एक भी वोट नहीं मिला। विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया था।

बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष पद के लिए नंद किशोर यादव 13 फरवरी को नामांकन दाखिल करेंगे। उनका विधानसभा अध्यक्ष चुना लगभग तय है। इस पद के लिए नंद किशोर का चयन जातीय सियासी समीकरण साधने के रूप में देखा जा रहा है।
बता दें कि जन्म 26 अगस्त 1953 को जन्मे नंद किशोर यादव भाजपा के दिग्गज नेता है। बिहार की पटना साहिब सीट से तीसरी बार विधायक हैं। भाजपा मुख्य सचेतक दिलीप जयसवाल के अनुसार नंद किशोर यादव कल सुबह 10:30 बजे नामांकन करेंगे।
उल्लेखनीय है कि नंद किशोर यादव के पिता के पन्ना लाल यादव व मां राजकुमारी यादव का निधन हो चुका है। छात्र जीवन से अपने सियासी करियर की शुरुआत करने वाले नंद किशोर यादव आरएसएस के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं। 1978 में पटना नगर निगम का पार्षद चुने गए थे।
नंद किशोर यादव के पास लंबा सियासी अनुभव है। बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री के तौर पर भी लंबे समय तक काम किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भूमिका निभाई है। बिहार बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष भी रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications