Nalanda News: बेटे के प्रेम विवाह से नाराज़ पिता ने किया जायदाद से बेदखल, युवक ने उठाया ख़ौफ़नाक क़दम

Nalanda News: बिहार के नालंदा ज़िले से एक दर्दनाक ख़बर सामने आ रही है, जहां पिता से नाराज़ पुत्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक की एक निजी होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हुई है।

होटल संचालक मृत्युंजय कुमार की मानें तो रांची से लौटने के बाद सुबह वह होटल के कमरों में ठहरे हुए लोगों के बारे में जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान एक कमरे में युवक को उल्टी हो रही है। आनन फानन में 112 पर कॉल कर इमरजेंसी सर्विस लेते हुए अस्पताल पहुंचाया गया।

Nalanda News Father was Angry because of son love marriage evicted him from the property

लहेरी थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई, बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक ने होटल में जो अपना पता दिया था, उसके आधार पर पहचान की गई। उसके बारे में पता चला कि वह लहेरी थाना क्षेत्र का रहने वाला रॉकी कुमार है।

युवक के परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले रॉकी काम करने के लिए बेंगलुरु गया था, जहां वह मज़दूरी करता था। वहां मजदूरी करने के दौरान ही प्रेम विवाह कर लिया। इस बात से रॉकी के पिता काफी नाराज़ थे और उन्होंने अपनी जायदाद से बेदखल भी कर दिया था।

मृतक के पिता जितेंद्र राम (सती स्थान मोहल्ला, लहेरी थाना क्षेत्र) ने कहा कि प्रेम विवाह करने के बाद उन्होंने बेटे को जायदाद से बेदखल कर दिया था। इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ पटना में रह रहा था। बुधवार की शाम वह घर आया था, काफी गाली गलौज करने के बाद वापिस चला गया।

आज सुबह होटल में उसकी मौत हो जाने की खबर मिली। स्थानीय लोगों को शक है कि पिता से झगड़ा करने के बाद वह काफी आहत था। शायद इसलिए ही ज़हर ख़ाकर खुदकुशी कर ली। वन इंडिया हिंदी ग्रामीणों के बयान कि किसी प्रकार से पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+