Bihar News: 'हम भी हिंदू हैं, लेकिन सड़क पर हंगामा नहीं करते', Bihar में बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग
Bihar Politics: बिहार में बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। वहीं अब जद(यू) सांसद के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है।

Bihar के नालंदा लोकसभा क्षेत्र से जद(यू) सांसद कौशलेंद्र कुमार के बयान से सियासी पारा चढ़ गया है। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रदेश में बजरंग दल संगठन पर बैन लगाने की मांग की है। भाजपा नेता ने मामले में सांसद पर जमकर निशाना साधा।
Recommended Video
सांसद के बजरंग दल बैन वाले बयान पर भाजपा नेता छोटे मुखिया ने निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आपत्तिजनक बयान दिया है। दरअसल, सांसद कौशलेंद्र कुमार और ज़िला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बिहार शरीफ सर्किट हाउस में ज़िला में आपदा प्रबंधन को लेकर बैठक की थी।
बैठक खत्म होने के बाद सांसद कौशलेंद्र कुमार पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। इसी दौरान सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी जुलूस के दौरान हिंसा मामले पर पत्रकारों ने सवाल किया। पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर हितैषी बनकर जुलूस निकाला जाता है।
जुलूस के के नाम पर बाहर से आए लोग हुड़दंग करते हैं, इसी की वजह से फसाद होता है। हम भी हिंदू हैं लेकिन सड़क पर हंगामा नहीं घर पर पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में बजरंग दल संगठन पर बैन होने की हम मांग करते हैं। देख लीजिएगा हम लोग बजरंग दल को बैन कर देंगे।
इस मामले में नालंदा विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी और भाजपा नेता छोटे मुखिया ने कहा कि सांसद कौशलेंद्र कुमार ने विवादित बयानबाज़ी की है। भाजपा और बजरंगदल के लोगों की मदद से ही सांसद बनें हैं। उनके पास अपना कोई ज़मीन नहीं है, वह मुखिया भी नहीं बन सकते हैं।
भाजपा नेता छोटे मुखिया ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि वह अपने बलों पर चुनाव लड़कर देख लें। वहीं उन्होंने कहा सांसद का घोर विरोध करने की बात भी कही, उन्हों कहा कि सांसद ने हिंदुओं का अपमान किया है।












Click it and Unblock the Notifications