Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गैस पाइपलाइन ब्लास्ट, धमाके में 1 मृतक के उड़े चिथड़े-10 से ज्यादा घायल

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast Reason: दिवाली से 6 दिन पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2 नवंबर, दोपहर 12 बजे नाला निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गोबरसही-डुमरी इलाके में जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। धमाके से आसपास के मकानों और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

अचानक हुए धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। हादसा सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी स्थित श्रीनगर कॉलोनी में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान खुदाई कर रही JCB मशीन की चपेट में जमीन के नीचे बिछी PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) पाइपलाइन आ गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद गैस का रिसाव शुरू हुआ। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार विस्फोट हो गया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कैसे हुआ हादसा? कौन जिम्मेदार?

muzaffarpur-png-gas-pipeline-blast-reason

3 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

स्थानीय लोगों के मुताबिक, धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। धमाके का असर घटनास्थल से करीब 100 मीटर के दायरे तक दिखाई दिया। आसपास के कई मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। दर्जनों घरों और वाहनों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, एक चार मंजिला इमारत भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विस्फोट के बाद घटनास्थल के पास स्थित एक मकान में आग लग गई। हादसे में एक युवक की जान चली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, धमाके में मृतक का सिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

नाला निर्माण के दौरान कैसे हुआ हादसा?

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इलाके में नाला निर्माण के लिए खुदाई की जा रही थी। इसके लिए JCB और पोकलेन मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी दौरान मशीन जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन से टकरा गई। पाइपलाइन टूटने के बाद गैस तेजी से बाहर निकलने लगी। आशंका है कि गैस के संपर्क में किसी चिंगारी या आग के स्रोत के आने से विस्फोट हुआ।

प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की दो बड़ी और तीन छोटी गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के लिहाज से प्रभावित इलाके को खाली कराया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, गैस कंपनी की तकनीकी टीम ने पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद कर गैस रिसाव रोकने की प्रक्रिया शुरू की।

SDM बोले- JCB से खुदाई के दौरान हुआ ब्लास्ट

SDM पूर्वी आनंद उत्सव ने बताया कि इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था। खुदाई के दौरान JCB मशीन से गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई, जिसके बाद विस्फोट की घटना हुई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। सदर अस्पताल में तीन घायलों के इलाज की जानकारी भी सामने आई है।

वहीं, जिला फायर अफसर प्रज्ञा शरण के मुताबिक, फायर ब्रिगेड को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। गैस पाइपलाइन के पास नाला निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ। विस्फोट के कारण पास की एक इमारत में आग लग गई थी, जिसे दमकल की टीम ने बुझा दिया।

सांसद ने जताया दुख, लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरपुर के सांसद और केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी निषाद ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए।

सांसद ने घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता देने की बात कही। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि अगर जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

आखिर PNG गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट कितना खतरनाक हो सकता है?

PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पाइपलाइन के जरिए पहुंचाई जाती है। इसमें मुख्य रूप से मीथेन गैस होती है, जो ज्वलनशील है। अगर खोदाई के दौरान पाइपलाइन टूट जाए तो गैस तेजी से बाहर निकल सकती है। ऐसी स्थिति में आसपास गैस का खतरनाक मिश्रण बन सकता है। यदि इसे चिंगारी, आग या किसी अन्य प्रज्वलन स्रोत से संपर्क मिलता है तो आग लगने या विस्फोट का खतरा पैदा हो सकता है।

इसलिए सड़क, नाला या अन्य निर्माण कार्यों के दौरान जमीन के नीचे मौजूद गैस, बिजली और पानी की पाइपलाइनों की जानकारी लेना और संबंधित एजेंसियों से अनुमति एवं सुरक्षा निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है। फिलहाल मुजफ्फरपुर में हुए इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या नाला निर्माण से पहले जमीन के नीचे मौजूद PNG पाइपलाइन की पहचान और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+