तंत्र-मंत्र के चक्कर में मानिसक विक्षिप्त महिला से गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में मानसिक विक्षिप्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना को झाड़-फूंक के नाम पर अंजाम दिया गया है। गैंगरेप की शिकार युवती सुबह गांव के एक पोखर के पास अचेत अवस्‍था में पड़ी मिली।

muzaffarpur misdeed with woman police arrested three people

इसके बाद ही पीड़िता के गांव में हंगामा मच गया। जिसके बाद इस मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा गांव के एक तांत्रिक की पिटाई भी की गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में शामिल तीन अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया । वहीं तांत्रिक के पास विक्षिप्त लड़की को ले जाने वाले महिला को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए एसकेएमसीएच में भेज दिया गया है। वहीं महिला एसआई संवेदना कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र से नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जिसकी जांच कराई जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

वहीं गोपालगंज जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र इलाके के बृजपुर गांव में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब अचानक सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण को रोकने के लिए जैसे ही अंचलाधिकारी बृजपुर गांव पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ पथराव कर हमला कर दिया।

इतना ही नहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी की वाहन और नूरसराय थाना पुलिस की बोलेरो को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के संबंध में अंचलाधिकारी प्रभाकर पटेल ने बताया कि पुलिस बृजपुर गांव के समीप पूर्व से जमीनी विवाद को सुलझा दिया गया था लेकिन पास के ही कुछ ग्रामीणों के द्वारा फिर से जबरन इसी सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से निर्माण किया जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+