बिहारः मुजफ्फरपुर में छात्रा का बीच रास्ते से अपहरण कर पांच लड़कों ने किया गैंगरेप

Gangrape In Muzaffarpur मुजफ्फरपुर। एक तरफ जहां प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) आए दिन उच्च स्तरीय बैठक कर रहे हैं। वहीं अपराधी बेखौफ सरेराह वारदात को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर ( Muzaffarpur ) जिले के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां एक छात्रा से पांच लड़कों ने बारी-बारी से रेप ( Gangrape ) किया।

muzaffarpur misdeed with girl after kidnapped her

पीड़िता ने बताया कि आरोपितों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की थी। लेकिन किसी तरह वह उनके चंगुल से बच निकली। इस घटना को लेकर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। साथ ही पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पीड़िता की मां ने बताया कि सोमवार की शाम को बेटी करीब चार बजे साइकिल से कोचिंग जा रही थी।

इसी दौरान रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उसकी साइकिल में ठोकर मारकर ओवरटेक किया, जिससे छात्रा वहीं गिर गई। इसके बाद एक बोलेरो गाड़ी खड़ी ती, जिसमें तीन लड़के पहले से सवार थे। तीनों लड़के उसे बोलेरो में खींच कर ले गए फिर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

इसके बाद उसे उठाकर पास के एक बंद पड़े पेट्रोल पंप पर ले गए। वहीं सुनसान कमरे में छात्रा को कैद कर दिया। फिर बारी-बारी से पांचों लड़कों ने रेप किया। परिजनों के मुताबिक लड़कों के पास हथियार भी था और उसे जान से मारने का प्लान भी बना रहे थे। तभी छात्रा पीछे से खुले एक दरवाजे से भाग निकली और उसकी जान बच गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में काफी तनाव हो गया। पुलिस का कहना है कि छात्रा की मेडिकल जांच कराई जा रही है और 164 बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+