मुजफ्फरपुरः घर में घुसकर लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप और जिंदा जला दिया

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नाबालिग के साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया। इसके बाद उसे जिंदा जलाकर मार डाला। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते 3 जनवरी की है, जिसकी FIR बीते मंगलवार को साहेबगंज थाना में दर्ज कराई गई है। एक तरफ इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस के भी होश उड़ गए।

पहले 5 दिसंबर को दो लोगों ने किया गैंगरेप

पहले 5 दिसंबर को दो लोगों ने किया गैंगरेप

पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक थाना क्षेत्र के एक गांव 16 वर्षीय लड़की को उसी के गांव के दो लड़के गुलशन और चंचल ने बीते 5 दिसंबर को उसका गैंगरेप किया और घटना का वीडियो बना लिया। फिर दोनों आरोपित छात्रा और उसकी बहन को भी ब्लैकमेल करने लगे। आरोपित धमकी देने लगे कि अगर घटना की जानकारी पुलिस या किसी और को दी तो फोटो व वीडियो वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे।

पीड़िता की बड़ी बहन को भी देते थे धमकी

पीड़िता की बड़ी बहन को भी देते थे धमकी

डर के चलते दोनों बहनें चुप थीं, जिसके चलते चंचल और गुलशन की हिम्मत और बढ़ गई। दोनों आरोपित नाबालिग छात्रा की बड़ी बहन को भी डराने व धमकाने लगे कि उसका भी यही हश्र होगा। छात्रा का पिता पंजाब में रहकर नौकरी करता है और मां का पहले ही देहांत हो चुका है। इसके चलते बात काफी लंबे समय तक दबी रही।

घर में घुसकर चार लोगों ने किया गैंगरेप फिर जला दिया

घर में घुसकर चार लोगों ने किया गैंगरेप फिर जला दिया

पुलिस को दिये गए आवेदन के मुताबिक बीते 3 जनवरी को दिन में करीब 10 बजे गुलशन और चंचल नाबालिग छात्रा के घर में घुस गए। उनके साथ दो और लोग अभिनय और राजा भी मौजूद थे। चारों ने कमरा अंदर से बंद किया फिर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों ने मिलकर पीड़िता की हत्या कर दी फिर सबूत मिटाने के लिए आग लगा दी।

आरोपित अपने साथ छात्रा का शव लेकर हुए फरार

आरोपित अपने साथ छात्रा का शव लेकर हुए फरार

घर से धुआं उठता देख जब लोगों ने शोर मचाया तो बड़ी बहन भी मौके पर पहुंची, जो उस वक्त चाचा के घर मौजूद थी। वो दौड़ कर अपने घर पहुंची तो देखा कि चारों आरोपित वहां मौजूद थे और कमरा खोल कर फरार हो गए। भागते वक्त आरोपित छात्रा के शव को अपने साथ लेकर चले गए। पीड़िता की बहन ने तुरंत अपने पिता को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद 6 जनवरी को पिता मुजफ्फरपुर पहुंचा।

12 जनवरी को दर्ज कराया मामला

12 जनवरी को दर्ज कराया मामला

स्थानीय स्तर पर पूरी जानकारी लेने के बाद वह मंगलवार को साहिबगंज थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं इस मामले में साहेबगंज पुलिस ने गैंगरेप की शिकार नाबालिग मृतक छात्रा के पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। सरैया एसडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया है कि मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+