पुलिस ने सुलझाई 'मर्डर की हैट्रिक' लगा चुके किलर की गुत्थी, एक गलती से पकड़ा गया सनकी हत्यारा

Muzaffarpur Police ने सीरियल किलर शिवचंद्र पासवान को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही पैटर्न से उसने तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

Muzaffarpur Crime News Today Psycho Killer 3 Men Killed In 9 Days News Hindi

Muzaffarpur News Update: बिहार में दिन पर दिन अपराध बढ़ता ही जा रहा है, वहीं वारदातों पर लगाम कसने के लिए पुलिस भी मुस्तैदी से काम कर रही है। मुजफ्फरपुर में 9 दिन में एक ही पैटर्न से हुई 3 हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। सीरियल किलर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोलहुआ पैगंबरपुर (अहियापुर थाना क्षेत्र) निवासी शिवचंद्र पासवान (भोला) ने 9 दिन के भीतर 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने हत्याएं की हैं। स्मैक पीने के लिए रोज़ाना उसे 1 हज़ार रुपये की ज़रूरत होती थी।

Recommended Video

    मुजफ्फरपुर: गायघाट के बेटी को ससुराल वालों ने किया जान लेने का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस

    अपनी लत के लिए पहले उसने अपने कपड़ों को बेचा, फिर मोबाइल बेच दिया। इसके बाद भी ज़रूरते पूरी नहीं हुई तो छिनैती और चोरी करने लगा। इसके बाद उसे लगा कि लोग ऐसे में पहचान लेंगे, इसलिए उसने मर्डर कर लोगों को लूटने का काम शुरू कर दिया।

    पहली हत्या 30 अप्रैल को सुरेश पासवान, दूसरी हत्या 1 मई को मुस्तफ़ा अंसारी और तीसरी हत्या 8 मई को शंकर कुमार की हुई। तीनों हत्या का पैटर्न सेम था। इसके अलावा मुस्तफ़ा अंसारी के साथी मोहम्मद दुलारे पर भी हमला किया था, जो कि बुरी तरह ज़ख्मी था। पुलिस दुलारे के बयान के आधार पर मामले की तफ्तीश कर रही थी।

    तीनों लोगों की हत्या लोहे के सरिया से वार कर ही हुई थी। पुलिस ने जब तीनों हत्याओं की जांच शुरू की तो, मौका ए वारदात से गायब मोबाइल का लोकेशन ट्रेस किया गया। एक ही जगह पर तीनों मोबाइल का लोकेशन बता रहा था। पुलिस ने लोकेशन पर छापेमारी की तो एक महिला गिरफ्त में आई।

    महिला ने बताया कि उसे आरोपी ने मोबाइल रखने दिया था, महिला की निशानदेही पर पुलिस अन्य लोगों तक पहुंची। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उन्होंने शिवचंद्र से मोबाइल खरीदा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिवचंद्र को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

    आरोपी शिवचंद्र के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है, वहीं मां और पत्नी साथ रहती थी लेकिन नशे की हालत में वह इनके साथ मारपीट करता था। इसलिए उन्होंने शिवचंद्र को छोड़ दिया जिसके बाद अकेले रहता था। नशे की लत ऐसी लगी की वह चोरी और छिनैती करने लगा। इसके बाद मर्डर कर लूटे गए माबोइल को बेचकर अपनी तलब पूरी करने लगा। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर ही उसे गिरफ्तार किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+