मुंगेर पुलिस ने किया डबल मर्डर केस का खुलासा, गैंगरेप के बाद की गई मां-बेटी की खौफनाक हत्या

मुंगेर। 16 जून की रात घर में अकेली रह रही मां और बेटी की गैंगरेप के बाद ईंट और पत्थरों से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मुफस्सिल थाना पुलिस ने इस हत्याकांड का 12 घंटों के अंदर ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो मृतक महिला का नंदोई मो. जियाउल ही डबल मर्डर का मास्टरमाइंड है। इस हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला के पति ने अपने बहनोई को घर भेजा।

Munger police revealed double murder case, four accused arrested

दरअसल, मृतका का पति आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद है। बुधवार को उसने वीडियो कॉलिंग के जरिये पत्नी से बात कराने के लिए अपने बहनोई से कहा। जब बहनोई घर पहुंचा तब जाकर हत्याकांड का पता चला। एसपी लिपि सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि मृतका के नंदोई जियाउल ने ही अपने चार साथियों के साथ मिल पहले महिलाओं के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उनकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। साथ ही जेवरात भी लूटकर भाग गए थे। हत्या के कारणों के बारे में एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी जियाउल को शक था कि उसके साले ने उसके बेटे को डुबोकर मार दिया था।

इस बात की खुन्नस भी वह मन में रखे हुए था, लेकिन उसके बाहर रहने के कारण वह कुछ कर पाने की स्थिति में नहीं था। साले असलम के जेल जाने के बाद आरोपी जियाउल ने उसकी पत्नी पर बुरी निगाह रखनी शुरू कर दी थी। घटना की रात जियाउल तीन लोगों के साथ असलम के घर गया था तथा घटना के समय वह भी मौजूद था। उसके सामने ही तीनों युवकों ने मृतका मां-बेटी के साथ पहले रेप की वारदात को अंजाम दिया और बाद में फिर उसकी हत्या कर दी।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि जियाउल के कहने पर ही फूलो, नसरुल और तनवीर महिला के घर गए थे। मृतिका के पति के जेल जाने के बाद से ही जियाउल की बुरी नजर उसकी पत्नी पर थी। इसी कारण वह बार-बार दबाव बना रहा था। हत्या के दो दिन पूर्व भी आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की थी। इस घटना के बाद दोनों मां और बेटी ने मुखिया, सरपंच और रिश्तेदारों से शिकायत करने की आरोपियों को चेतावनी दी थी। इसी कारण आरोपी गुस्से में आकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

मुफस्सिल थाना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी सहित मो. नसरूर उर्फ कार, मो. तनवीर उर्फ तन्नु और मो. फूलो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या के बाद घर से चोरी किए गए जेवरातों को भी बरामद कर लिया है। सभी अभियुक्तों पर हत्या और बलात्कार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+